ओप्पो ने भारत में लॉन्च की रेनो 16 सीरीज, एआई कैमरा और होलोवर्स 3डी डिजाइन से लैस स्मार्टफोन पेश
नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई रेनो 16 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज के तहत रेनो 16 और रेनो 16सी स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें होलोवर्स 3डी डिजाइन दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन एआई आधारित कैमरा फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट ColorOS 16 के साथ आए हैं।
कंपनी के अनुसार रेनो 16 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 3.5X टेलीफोटो लेंस, एआई पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, नैचुरल टोन इमेजिंग और सभी फोकल लेंथ पर 4K 60FPS HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा उपलब्ध है। यह सीरीज खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
स्मार्टफोन में एआई आधारित कई क्रिएटिव फीचर्स जैसे एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 शामिल किए गए हैं। इसके अलावा नया ColorOS 16 यूजर्स को अधिक स्मार्ट, सहज और उत्पादक अ...









