Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: किसानों

नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

नई भूमि गाइडलाइन से रियल एस्टेट क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, जनता को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण एवं सरलीकरण के तहत रायपुर एवं कोरबा जिलों के लिए जारी संशोधित भूमि गाइडलाइन ने रियल एस्टेट क्षेत्र, स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यवसायिक संगठनों में उत्साह का संचार किया है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शनिवार को रायपुर स्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी के शासकीय निवास पर पहुंचकर आभार व्यक्त किया। क्रेडाई द्वारा 30 जनवरी से लागू संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री का सम्मान किया गया। एसोसिएशन का मानना है कि रियल एस्टेट सेक्टर एवं आम नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने गाइडलाइन दरों में उचित एवं संतुलित संशोधन किया है। इससे राज्य में मकान, प्लॉट और अन्य अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में पारदर्शि...
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा अनुरुप मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आज राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव 2026 का आयोजन शासकीय गुलाब उद्यान में किया जा रहा है। पुष्प महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग और मध्य प्रदेश रोज़ सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें बहुवर्षीय प...
मार्कफेड द्वारा धान उठाव पर रोक, कोरबा में 151 करोड़ का धान फंसा

मार्कफेड द्वारा धान उठाव पर रोक, कोरबा में 151 करोड़ का धान फंसा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धान खरीद अभियान के अंतिम पखवाड़े में अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) ने प्रदेश के कुछ जिलों में धान की रीसाइक्लिंग के मामलों के प्रकाश में सहकारी समितियों से धान के उठाव पर रोक लगा दी है। इसके कारण जिले और पूरे प्रदेश की धान खरीद व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे शनिवार को किसी भी उपार्जन केंद्र में धान उठाव के लिए वाहन नहीं पहुंच सके। आकांक्षी जिला कोरबा में इस स्थिति का व्यापक असर देखा जा रहा है। जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 6 लाख 56 हजार 740.40 क्विंटल धान, जिसकी कुल कीमत 151 करोड़ 5 लाख 2 हजार 920 रुपये है, फंस गया है। यदि शीघ्र उठाव नहीं हुआ तो तेज धूप के कारण धान के शार्टेज की आशंका बढ़ जाएगी, और भंडारण स्थल खाली नहीं होने से शेष किसानों की खरीद प्रभावित हो सकती है।...
धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान के आरोप तथ्यों से परे -साय सरकार

धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान के आरोप तथ्यों से परे -साय सरकार

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान को लेकर **साय सरकार** ने कहा है कि कुछ स्थानों पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह तथ्यों से परे है। वस्तुस्थिति यह है कि धान भंडारण के दौरान नमी में कमी के कारण वजन में आंशिक गिरावट (**सूखत**) एक स्वाभाविक और तकनीकी प्रक्रिया है, जो वर्षों से चली आ रही है और देश के सभी धान उत्पादक राज्यों में देखी जाती है। वहीं **छत्तीसगढ़ विधानसभा** नेता प्रतिपक्ष **डॉ. चरणदास महंत** ने प्रदेश में धान खरीद की बदहाली और किसानों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही धान खरीद का समय बढ़ाने की मांग है। **डॉ. महंत** ने कहा कि **टोकन तुंहर हाथ** ऐप और **बायोमेट्रिक** सर्वर फेल हो चुके हैं। ऑनलाइन खरीद बंद होने के कारण हजारों किसान अब तक अ...
धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नोडल अधिकारी अनुपस्थित मिले तो होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया में लापरवाही को बर्दाश्त न करने का सख्त संदेश दिया और कहा कि यदि नोडल अधिकारी समय पर केंद्रों में अनुपस्थित पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने किसानों को धान खरीद में किसी भी परेशानी से बचाने और बिचौलियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सभी विभागों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने पीवी ऐप के माध्यम से नियमित ऑनलाइन एंट्री करने और धान खरीदी केंद्रों में स्टैकिंग व्यवस्था सुधारने का भी सुझाव दिया। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा में कलेक्टर ने सभी विभागों को अपने कार्यों की प्रगत...
छग में लेमनग्रास की खेती: किसानों के लिए कमाई का उत्तम विकल्प

छग में लेमनग्रास की खेती: किसानों के लिए कमाई का उत्तम विकल्प

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News छत्तीसगढ़ में किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के उद्देश्य से औषधीय एवं सुगंधित पौधों का कृषिकरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत लेमनग्रास की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक लाभ कमाने का एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभर रही है। किसानों को मिलती है अच्छी आय: लेमनग्रास (नींबू घास) किसानों के लिए एक बेहतरीन, कम लागत, अधिक मुनाफे वाली फसल है, जिसे बंजर या पथरीली ज़मीनों पर भी उगाया जा सकता है। यह कम पानी व कम देखभाल में साल में 4-5 बार कटाई देती है, जिससे 1 लाख/एकड़ तक की कमाई संभव है। इसके तेल की मांग परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स में बहुत है, साथ ही चाय और दवाइयों में भी इसका उपयोग होता है, जिससे किसानों को अच्छी आय मिलती है। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टर और कृषि विभाग को औषध...