Tuesday, July 14खबर जो असर करे |
Shadow

Day: July 13, 2026

मिस्र में खुदाई के दौरान मिली 3000 साल पुराने ‘T’ शेप की रहस्यमयी कब्र, देवी-देवताओं के चित्र भी मिले

मिस्र में खुदाई के दौरान मिली 3000 साल पुराने ‘T’ शेप की रहस्यमयी कब्र, देवी-देवताओं के चित्र भी मिले

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। मिस्र हमेशा से ही अपने पिरामिडों, ममी और रहस्यों के लिए दुनिया भर में मशहूर रहा है. दक्षिण मिस्र के लक्सर शहर में पुरातत्वविदों को एक या दो साल नहीं, बल्कि करीब 3,000 साल पुराना मकबरा मिला है. यह खोज उस समय की है जिसे इतिहास में 'रामेसाइड काल' कहा जाता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस खोज से न सिर्फ मिस्र के इतिहास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी, बल्कि इससे देश के पर्यटन को भी एक नया बूस्ट मिलेगा. मिस्र के लक्सर शहर में वैज्ञानिकों को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अधिकारियों ने बताया कि यहां एक प्राचीन मकबरा मिला है जो करीब 3,000 साल पुराना है. यह खोज लक्सर शहर के वेस्ट बैंक पर स्थित 'शेख अब्द अल-कुरना' कब्रिस्तान में की गई है. इस खोज को लीडन यूनिवर्सिटी के एक डच पुरातत्व मिशन ने अंजाम दिया है. मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने भी इस खोज की पुष्टि की है और इस...
कोरोना के नए वैरिएंट BA.3.2 पर वैज्ञानिकों की नजर, भारत में अब तक नहीं मिला कोई मामला

कोरोना के नए वैरिएंट BA.3.2 पर वैज्ञानिकों की नजर, भारत में अब तक नहीं मिला कोई मामला

अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़
नई दिल्ली। कोविड-19 के एक नए वैरिएंट BA.3.2 को लेकर वैज्ञानिकों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शुरुआती अध्ययनों के अनुसार, इस वैरिएंट में बड़ी संख्या में आनुवंशिक बदलाव (म्यूटेशन) पाए गए हैं, जिससे यह पहले के संक्रमण या वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को कुछ हद तक प्रभावित कर सकता है। हालांकि, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है कि यह वैरिएंट पहले के मुकाबले अधिक गंभीर बीमारी पैदा करता है। भारत में फिलहाल BA.3.2 का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। स्पाइक प्रोटीन में कई नए बदलाव रिपोर्टों के मुताबिक, BA.3.2 में JN.1 वैरिएंट की तुलना में स्पाइक प्रोटीन में लगभग 70 से 75 म्यूटेशन और डिलीशन दर्ज किए गए हैं। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच डेनमार्क, जर्मनी और नीदरलैंड में किए गए जीनोमिक विश्लेषण में कुछ नमूनों में यह वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा अमेरिका के कई राज्यों में मरीजों के...
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा बीच सीधा मुकाबला 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा बीच सीधा मुकाबला 

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
-------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------- ------------------------------------------------------- दतिया।दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है।मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस ने अनुभवी और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं भाजपा ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है।दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दो बार के पूर्व विधायक और राजघराने से जुड़े घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी टिकट वितरण के बाद मचे अंदरूनी घमासान को शांत करने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अपना बड़ा दांव खेलते ...
राम मंदिर केस: घोटाले में लिप्त बैंककर्मी को बनाया चढ़ावे की रकम का गणना प्रभारी, बगैर जांच रखे कर्मचारी

राम मंदिर केस: घोटाले में लिप्त बैंककर्मी को बनाया चढ़ावे की रकम का गणना प्रभारी, बगैर जांच रखे कर्मचारी

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir offerings theft) केस में जेल भेजे गए आरोपी सुभाष श्रीवास्तव (Subhash Srivastava) को लेकर एसआईटी की विस्तृत जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष जब बैंक में था, तब उसे घोटाले के आरोप में बर्खास्त किया गया था। हालांकि बाद में वह कोर्ट से बहाली का आदेश लेकर आया था। ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रस्ट ने बिना किसी जांच-पड़ताल के सुभाष को नौकरी पर रखा। वह भी सबसे संवेदनशील कार्य गणना का इंचार्ज बना दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रस्ट ने किस कदर आंखें मूंदकर काम किया। मामले में अब तक कुल आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं। इसमें गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव भी शामिल है। गणना प्रक्रिया की देखरेख करने से लेकर नकदी आदि बैंक भिजवाने तक की जिम्मेदारी सुभाष की थी। जांच में सामने आया था कि उसकी मिलीभगत की वजह से आरोपी रकम पार करते रहे थे। वहीं, जब एसआईटी प्रकरण की वि...
जातिगत जनगणना की बाधाएं दूर करने के लिए तैयार हो रही प्रश्नावली, आंकड़ों की शुद्धता पर जोर

जातिगत जनगणना की बाधाएं दूर करने के लिए तैयार हो रही प्रश्नावली, आंकड़ों की शुद्धता पर जोर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जनगणना (Census) का अगला चरण (Second-phase) जाति आधारित गिनती (Caste Census) के लिहाज से खासा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। जाति जनगणना के लिए ऐसी प्रश्नावली (Questionnaire) तैयार की जा रही है ताकि नतीजे ज्यादा सटीक और तार्किक आ सकें। जनगणनाकर्मियों के सामने जाति संबंधी सूचना की प्रामाणिकता को सत्यापित करने का साधन भी तलाशा जा रहा है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जातिगत जनगणना इसी साल सितंबर में होनी है, ऐसे में जनगणना के दूसरे चरण से जुड़े सवाल अगस्त महीने में जारी कर दिए जाएंगे। जनगणना का पहला चरण अब पूरा होने को है। अगले चरण के लिए एक मार्च, 2027 के दिन को मानक मानकर लोगों की गिनती व उनकी जाति की गणना के लिए प्रश्नावली का फ्रेमवर्क बन रहा है। इसमें हर नागरिक से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवास, प्रजनन आदि से संबंधित...
देश में हेल्थ रिसर्च पर बड़े निवेश की तैयारी… गंभीर बीमारियों पर फोकस, 6 गुना बढ़ेगा खर्च

देश में हेल्थ रिसर्च पर बड़े निवेश की तैयारी… गंभीर बीमारियों पर फोकस, 6 गुना बढ़ेगा खर्च

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कैंसर, टीबी, मधुमेह, दिल की बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार (Central government) स्वास्थ्य अनुसंधान (Health Research) पर बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026 (National Health Research Policy-2026) (ड्राफ्ट) में 2047 तक स्वास्थ्य अनुसंधान पर खर्च को मौजूदा स्तर से करीब 6.25 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी देश स्वास्थ्य अनुसंधान पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 0.024 फीसदी खर्च करता है, जिसे 2037 तक बढ़ाकर 0.072 फीसदी और 2047 तक 0.15 फीसदी करने की योजना है। नई नीति में सरकार ने कहा है कि अब सिर्फ शोध पत्र प्रकाशित करना उद्देश्य नहीं, बल्कि ऐसी रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिससे नई दवाएं, वैक्सीन, जांच तकनीक और इलाज आम लोगों तक तेजी से पहुंच सके। ड्राफ्ट नीति के अनुसार, आने वाले कुछ वर्षों ...
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रूसी तेल की जमकर हो रही खरीदी… रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारत का आयात

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रूसी तेल की जमकर हो रही खरीदी… रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारत का आयात

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध (America-Iran War) से ग्लोबल टेंशन (Global Tension) फिर से चरम पर पहुंच गई है और होर्मुज स्ट्रेट बंद (Hormuz Strait Closure) होने के चलते दुनिया के तमाम देशों के सामने तेल-गैस का संकट गहराने लगा है. वहीं दूसरी ओर भारत की बात करें, तो मिडिल ईस्ट के देशों तनाव के बीच भारत ने अपने तेल आयात में विविधता लाने का जो कदम Plan-B के तहत उठाया, उसका फायदा मिल रहा है। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भी भारत लगातार रूसी तेल खरीदने (India's Russian Oil Import) में लगा है और ताजा आंकड़े देखें, तो जून महीने में भारत की रूसी तेल आयात रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, इसमें 34 फीसदी का जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया है। CREA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासाएक रिपोर्ट में सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के हवाले से बताया गया है कि रूस के कुल तेल निर्यात राजस्व मे...
भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बावजूद तेजी से बढ़ रही आगे… दुनियाभर में टॉप पर

भारतीय अर्थव्यवस्था तमाम चुनौतियों के बावजूद तेजी से बढ़ रही आगे… दुनियाभर में टॉप पर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) हो या फिर अन्य कोई ग्लोबल टेंशन (Global Tension), तमाम चुनौतियों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुईं इकोनॉमी वाली लिस्ट में टॉप पर शामिल है और इकोनॉमी की ये रफ्तार आने वाले सालों में भी बनी रह सकती है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) के अनुमानों को शेयर किया गया है, जिसमें साफ की साल 2027 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा और अमेरिका पीछे छूट जाएगा। इतनी बड़ी होगा इंडियन इकोनॉमीGoldman Sachs का अनुमान है कि 2075 तक भारतीय इकोनॉमी अमेरिका समेत फिलहाल की अन्य टॉप इकोनॉमी को पीछे छोड़ते हुए दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इसका साइत 52.5 ट्रिलियन डॉलर होगा। अमेरिका भारत से होगा इतना पीछेगोल्डमैन सैश के ...
देशभर में कल मनाई जाएगी आषाढ़ अमावस्या…. जानें स्नान-दान और पूजन का मुहूर्त

देशभर में कल मनाई जाएगी आषाढ़ अमावस्या…. जानें स्नान-दान और पूजन का मुहूर्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Ashadh Amavasya 2026) तिथि का विशेष महत्व है. इस वर्ष आषाढ़ अमावस्या (Ashadh Amavasya 2026) पर मंगलवार का संयोग होने के कारण इसे भौमवती अमावस्या (Bhaumvati Amavasya) भी कहा जा रहा है, जो इसके महत्व को दोगुना कर देता है. इस बार आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई को मनाई जाएगी. पितरों के तर्पण, कालसर्प दोष निवारण, मंगल दोष की शांति और दान-पुण्य के लिए यह दिन बेहद उत्तम माना गया है। आषाढ़ अमावस्या तिथि (Ashadh Amavasya Date)द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या की तिथि 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 14 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। इस दिन स्नान व दान का मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। आषाढ़ अमावस्या पूजन विधि (Ashadh Amavasya Pujan Vidhi)सुबह सूर्योदय से ...
काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद का हल मध्यस्थता से निकालने का प्रयास… कल लगेगी विशेष लोक अदालत

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद का हल मध्यस्थता से निकालने का प्रयास… कल लगेगी विशेष लोक अदालत

राज्य, राष्ट्रीय
वाराणसी। वाराणसी (Varanasi) के काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) और ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Mosque) विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। शीर्ष अदालत ने मामले को सीधे निर्णय देने के बजाय विशेष लोक अदालत और मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों (हिंदू और मुस्लिम) को बातचीत से समाधान निकालने का निर्देश दिया है। इस संबंध में 14 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित केंद्र में मध्यस्थता की तारीख तय की गई है, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के वादी और अधिवक्ता शामिल होंगे। इसके बाद, आगामी 21 से 23 अगस्त तक तीन दिनों की विशेष लोक अदालत लगेगी, जहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट को पूरी उम्मीद है कि इस बातचीत से कोई न कोई सकारात्मक रास्ता जरूर निकलेगा। मामले से जुड़े अधिवक्ता पंडित सुधीर त्रिपाठी ने कहा...