US की H-1B वीजा फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई….. भारतीय दिग्गज समेत कई बड़ी कंपनियां रडार पर
वाशिंगटन। अमेरिका (America) ने H-1B और पर्म (PERM) वर्क वीजा में चल रही कथित धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ा जांच अभियान छेड़ दिया है। अमेरिकी श्रम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इस बड़े फर्जीवाड़े की जांच के रडार पर दिग्गज भारतीय आईटी कंपनी 'कॉग्निजेंट' (Leading Indian IT company 'Cognizant') समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में हुआ एक्शनवीजा से जुड़े इस बड़े गोरखधंधे के खिलाफ यह सख्त कदम अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) के नेतृत्व वाली 'टास्क फोर्स टू एलिमिनेट फ्रॉड' के तहत उठाया गया है।
कैसे खुला फर्जीवाड़े का राज?श्रम विभाग के तहत काम करने वाले 'ऑफिस ऑफ द इंस्पेक्टर जनरल' (OIG) ने बड़े स्तर पर चल रहे इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। OIG के आधिकारिक बयान में जांच से जुड़ी कई अहम बातें सामने आई हैं।
कई नियोक्ताओं और...






