Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

बांग्लादेश रूस के साथ व्यापार में भारतीय रुपये पर लगाएगा दांव! चीनी युआन में भुगतान की योजना नहीं आई काम

बांग्लादेश रूस के साथ व्यापार में भारतीय रुपये पर लगाएगा दांव! चीनी युआन में भुगतान की योजना नहीं आई काम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
ढाका। रूस (Russia) पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ रूस के व्यापार में भारतीय रुपया (Indian Rupee) मददगार साबित हो सकता है। हालांकि अभी कुछ भी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि रूस को चीनी युआन (Chinese Yuan) में भुगतान करने की योजना अभी तक सफल नहीं हो पाई है। भारत ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस और बांग्लादेश के बीच भारतीय रुपये में द्विपक्षीय व्यापार का एक प्रस्ताव रखा गया है। इसमें विशेष भुगतान अवसंरचना विकसित करना शामिल है, जिसमें ढाका में एक रूसी बैंक की शाखा खोलना भी प्रस्तावित है। बांग्लादेश के वित्तीय विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी इस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। इसका उद्देश्य रूसी बैंकों पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण लेन-देन में आ रही बाधाओं को दूर करना है। बांग्लादेश के ...
PoK में कई हफ्तों से प्रदर्शन जारी.. जनरल डायर की तरह फायरिंग कर रहा PAK…. स्थिति तनावपूर्ण

PoK में कई हफ्तों से प्रदर्शन जारी.. जनरल डायर की तरह फायरिंग कर रहा PAK…. स्थिति तनावपूर्ण

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir- PoK) में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। आठ हफ्तों से जारी आंदोलन के दौरान रावलाकोट और मीरपुर (Rawalakot and Mirpur) में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर निहत्थे नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। अधिकारों, शांति और क्षेत्रीय संसाधनों पर अधिकार की मांग को लेकर जारी यह विरोध प्रदर्शन 50 से अधिक दिनों से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती और कई क्षेत्रों में हुई झड़पों के बाद हालात चिंताजनक रूप से बिगड़े हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद रावलाकोट में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों पर फिर से गोलीबारी की गई, जिसमें हताहतों की संख्या प्रशासनिक आंकड़ों से कहीं अधिक है। वहीं, मीरपुर में प्रदर्शनका...
ईरान-अमेरिका युद्ध में सऊदी के कूदने से कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी…. $100 की ओर बढ़ा

ईरान-अमेरिका युद्ध में सऊदी के कूदने से कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी…. $100 की ओर बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-America War) में सऊदी अरब (Saudi Arabia) के कूदने और इसकी आग इराक तक फैलने की वजह से कच्चा तेल (Crude oil) उबलने लगा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर कदम बढ़ा दिया है। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीदों को झटका लगा है। साथ ही कच्चे तेल के महंगा होने का असर शैंपू से लेकर सड़क बनाने तक पर पड़ता है। एक अनुमान के मुताबिक एक बैरल कच्चे तेल में 10 डॉलर की बढ़ोतरी की वजह से कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के ईरान पर नए हमलों की धमकी और अमेरिकी तेल भंडार में आई गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। खासकर ब्रेंट क्रूड के भाव में। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 7.91 प्रतिशत की तेज उछाल के साथ 90.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है...
TDS कट चुका तो 31 जुलाई तक फाइल करें ITR…. वरना हो सकता है नुकसान

TDS कट चुका तो 31 जुलाई तक फाइल करें ITR…. वरना हो सकता है नुकसान

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आपकी सैलरी (Salary), फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit-FD), प्रॉपर्टी बेचने या किसी अन्य ट्रांजेक्शन (Transaction) पर टीडीएस (TDS) कट चुका है। लेकिन आपने 31 जुलाई 2026 तक इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return- ITR) दाखिल नहीं किया है। तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें। सिर्फ टैक्स कट जाने या टैक्स जमा कर देने से आपकी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। आईटीआर फाइल नहीं करने पर आपको लेट फीस, ब्याज, टैक्स नोटिस और कई दूसरे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। क्यों फाइल करें आईटीआर?टैक्स का पेमेंट करना और आईटीआर दाखिल करना दो अलग-अलग कानूनी जिम्मेदारियां हैं। अगर आपकी इनकम आईटीआर फाइल करने की लिमिट में आती है, तो टीडीएस कटने या पूरा टैक्स जमा होने के बावजूद रिटर्न फाइल करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो इनकम टैक्स विभाग के रिकॉर्ड में आपकी इनकम और टीडीएस का मिलान नहीं हो पाता, जिससे विभाग क...
LS की सीटें 850 करने की तैयारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र को खोखला कर देगी नई न्यवस्था

LS की सीटें 850 करने की तैयारी पर शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र को खोखला कर देगी नई न्यवस्था

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central government) देश में नए परिसीमन (Delimitation) के तहत लोकसभा सदस्यों की संख्या 543 से बढ़ाकर लगभग 824 से 850 करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद में एक महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) लाने की भी तैयारी कर रही है, जिसके लिए सत्ता पक्ष को लोकसभा (Lok Sabha) में बिल पर वोटिंग में शामिल होने वाले सांसदों की संख्या में से दो तिहाई के समर्थन की आवश्यक्ता होगी। इन तमाम अटकलबाजियों के बीच केरल से आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में लेख लिखकर कहा है कि यह नई व्यवस्था भारत के लोकतंत्र को खोखला कर देगी। थरूर ने चेतावनी दी है कि संसद का अत्यधिक विस्तार भारत के संस्थागत ढांचे के लिए एक विनाशकारी मोड़ साबित हो सकता है। थरूर का मानना है कि सरकार का तर्क है कि 1972 के बाद...
E20 पेट्रोल से खराब हो जाएंगे इन गाड़ियों के कल-पुर्जे…. सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

E20 पेट्रोल से खराब हो जाएंगे इन गाड़ियों के कल-पुर्जे…. सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। E20 पर जारी बहस के बीच केंद्र ने इस मुद्दे पर संसद (Parliament) में बड़ी जानकारी दी है। सरकार ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल, 2005 से पेश की गई और वर्ष 2016 से पहले बनी बीएस-थ्री (BS-III) गाड़ियों को ई-20 ईंधन से चलाने पर उसके कुछ रबर पुर्जे बदलने की जरूरत पड़ सकती है। राज्यसभा (Rajya Sabha) में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ई-20 ईंधन (E-20 fuel) के इस्तेमाल से गाड़ियों के 'माइलेज' पर पड़ने वाले असर को लेकर जताई गई चिंता के बारे में ऑटोमोबाइल कंपनियों और गाड़ियों व इंजन की जांच करने वाली एजेंसियों ने साफ किया है कि गाड़ी का माइलेज सिर्फ ईंधन के प्रकार के अलावा कई अन्य कारकों से भी प्रभावित होता है। सरकार ने बताया- स्टडी की गई थीगडकरी ने कहा कि दो-पहिया और चार-पहिया गाड़ियों पर ई-20 के अस...
लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल….

लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में पेश होगा ‘एंटी-पेपर लीक बिल….

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में हंगामे के बीच पास होने के बाद, अब मोदी सरकार (Modi Government) गुरुवार यानी आज 30 जुलाई को 'लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026' (Public Examinations -Prevention of Unfair Means- Amendment Bill, 2026) राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश करने जा रही है। देशभर में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद लाए गए इस नए और सख्त संशोधन विधेयक पर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। बुधवार को विपक्ष के भारी हंगामे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कड़े तेवरों के बावजूद सरकार ने इसे लोकसभा से ध्वनि मत से पारित करा लिया। अब सवाल यह है कि क्या उच्च सदन यानी राज्यसभा में सरकार को इस बिल को पास कराने में कोई अड़चन आएगी? आइए समझते हैं राज्यसभा का ताजा 'नंबर गेम'। राज्यसभा का नंबर गेम: क्या आसानी से पास होगा बिल?राज्यसभा की कुल संख्या 245 है, हालांकि अभी 242 स...
By-Election : बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू..

By-Election : बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू..

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बिहार (Bihar) की बांकीपुर (Bankipur), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की दतिया (Datia) और गुजरात की मांजलपुर (Manjalpur) सीट पर गुरुवार को उपचुनाव (By-Election) हो रहा है, नतीजे तीन अगस्त को आएंगे. बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दतिया में बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह आमने-सामने हैं, यह सीट राजेंद्र भारती की सदस्यता जाने से खाली हुई थी. मांजलपुर में बीजेपी विधायक योगेश पटेल के निधन से उपचुनाव हो रहा है। बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव हो रहा है. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगी और मतगणना तीन अगस्त को होगी। बिहार की बांकीपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां त्रिकोणीय मुकाबला है...
चीन ने बनाया ‘आर्टिफिशियल सन’ का सबसे अहम हिस्सा, 21 मीटर लंबा सुपर मैग्नेट फ्यूजन एनर्जी की दिशा में बड़ी छलांग

चीन ने बनाया ‘आर्टिफिशियल सन’ का सबसे अहम हिस्सा, 21 मीटर लंबा सुपर मैग्नेट फ्यूजन एनर्जी की दिशा में बड़ी छलांग

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। स्वच्छ और असीमित ऊर्जा की तलाश में चीन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। देश के वैज्ञानिकों ने परमाणु संलयन (न्यूक्लियर फ्यूजन) रिएक्टर के लिए विशाल सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट तैयार किया है, जिसे 'आर्टिफिशियल सन' (कृत्रिम सूरज) परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि यह परियोजना सफल होती है तो भविष्य में बिना कार्बन उत्सर्जन के बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन संभव हो सकेगा। 2030 तक बिजली उत्पादन का लक्ष्य रिपोर्टों के अनुसार, चीन की योजना वर्ष 2030 तक इस तकनीक के जरिए ऊर्जा उत्पादन शुरू करने की है। इस परियोजना पर काम कर रहे इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा फिजिक्स ने डी-आकार (D-Shape) वाले टोरोइडल फील्ड सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट का निर्माण किया है। इसकी लंबाई 21 मीटर, वजन 582 टन बताया गया है। यह फ्यूजन रिएक्टर के भीतर अत्यधिक गर्म प्लाज्मा को न...
‘समझौता करो, वरना कार्रवाई होगी’… ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, पुल और पावर प्लांट बताए संभावित निशाने

‘समझौता करो, वरना कार्रवाई होगी’… ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, पुल और पावर प्लांट बताए संभावित निशाने

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि यदि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंचता, तो उसके अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। ट्रंप ने कहा कि सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू होने की स्थिति में पुलों, बिजली संयंत्रों और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया जा सकता है। फॉक्स न्यूज को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन यदि बातचीत विफल रहती है तो सैन्य विकल्प खुले रहेंगे। 'डील नहीं हुई तो कार्रवाई पूरी करेंगे' इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान समझौता करने से इनकार करता है, तो अमेरिका दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। उनका कहना था कि ऐसे हमलों के बाद प्रभावित ढांचे को दोबारा तैयार करने में ईरान को कई वर्ष लग सकते हैं। उन्ह...