Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: योजनाएं

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा की

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रदेश के मुख्य सचिव विकास शील ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीद के समापन संबंधी कार्रवाई, धान उठाव एवं संग्रहण केंद्रों की स्थिति तथा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डीओ जारी कर धान उठाव एवं चावल जमा की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने चावल उत्सव के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वन पट्टाधारी वर्ग के अपात्र किसानों के सत्यापन, ग्रीष्मकालीन धान के रकबे में वृद्धि हेतु जिलों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। आईटी क्षेत्र में आधार अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीकाकरण कवरेज तथा आभा आईडी सेचुरेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। इसके अलाव...
किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

किसानों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने दी मिशन मोड में काम करने की निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। किसानों का समग्र कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह सरकार के लिए एक मिशन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। किसानों का जीवन संवारने और इनकी बेहतरी के लिए पूर्ण समर्पित भाव से मिशन मोड में कृषक कल्याण वर्ष का प्रभावकारी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, स्थानीय सांसद/विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से किसान रथ का शुभारंभ कराया जाए। कृषक कल्याण वर्ष में विभिन्न स्थानों पर किसानों से निरंतर...
श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर आज नवा रायपुर के संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रम विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 9.40 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक और लगभग 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि विभाग के अंतर्गत संचालित 71 योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 29 लाख 55 हजार 254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। इनमें 28 लाख 49 हजार 167 निर्माण श्रमिकों को 653.75 करोड़ रुपये, 91 हजार 595 असंगठित श्रमिकों को 143.77 करोड़ रुपये और 14 हजार 592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। सभी...
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिकों को लगभग 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों को लगभग 143.77 करोड़, एवं 14,592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपयों से लाभांवित किया गया है। विभाग द्वारा श्रमिकों को देय लाभ केंद्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षों में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि इज ऑफ डूईंग व्यवस्था के तहत कारखानों का निरीक्षण स्वचलित प्र...
अंबिकापुर में दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, संस्कृति और संवाद से जुड़ा जनसमुदाय

अंबिकापुर में दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, संस्कृति और संवाद से जुड़ा जनसमुदाय

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन के दो साल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग ने अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के नागरिकों ने सांस्कृतिक रंग और संवाद के साथ उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन में देर शाम तक नृत्य, संगीत, ओपन माइक, फन एक्टिविटी और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जन तक रोचक तरीके से पहुँचाया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों ने मंच पर अपने अनुभव साझा कर शासन की पहल की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा “सरगुजा नेचुरल्स” का स्टॉल लगाया गया, जिसमें बिहान समूह द्वारा निर्मित...
जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाओं के निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण हों, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजना के तहत संबंधित ग्रामों में मार्च माह तक पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप ने योजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी, और विभिन्न गुणवत्ता और समय-सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, आर.के. तंबोली, और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।...
मप्र में आज युवा दिवस पर शुरू होगा “संकल्प से समाधान” अभियान

मप्र में आज युवा दिवस पर शुरू होगा “संकल्प से समाधान” अभियान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विकसित मध्य प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने हेतु "संकल्प से समाधान" अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जाएगा। यह अभियान स्वामी विवेकानंद की जयंती "युवा दिवस" पर आरम्भ हो रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर चार चरणों में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की योजना है। इस अभियान का प्रथम चरण 12 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें आवेदन प्राप्त करने और शिकायतों के एकत्रीकरण हेतु दल गठित किया जाएगा। नोडल अधिकारी द्वारा सभी आवेदनों को सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज करने का कार्य किया जाएगा। द्वितीय चरण 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक और तृतीय चरण 16 से 26 मार्च 2026 तक चलेगा। अंततः, चतुर्थ चरण 26 से 31 मार्च 2026 तक सभी अनिराकृत आवेदनों के साथ नवी...