Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

तेंदूपत्ता पर टीसीएस कटौती से छत्तीसगढ़ के 13 लाख संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ: भाजपा

रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रव spokesman देवलाल ठाकुर ने कहा है कि केंद्रीय बजट में तेंदूपत्ता पर लगने वाले टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने के फैसले का स्वागत किया है। ठाकुर ने इसे राज्य के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए एक बड़ा आर्थिक संबल बताया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने आज सोमवार को जारी अपने बयान में बताया कि केंद्र सरकार ने तेंदूपत्ता पर टीसीएस की दर में 3 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे अब यह 5 फीसद के बजाय केवल 2 फीसद रह गई है। छत्तीसगढ़ में लगभग 13 लाख परिवार तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्य से जुड़े हैं। इस कटौती का सीधा लाभ इन परिवारों की आय में वृद्धि के रूप में मिलेगा। तेंदूपत्ता संग्रहण में मुख्य रूप से आदिवासी और जनजातीय समाज के लोग शामिल हैं, और यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ठाकुर ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूरदर्शी निर्णय तथा राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ के संग्राहक परिवारों की ओर से आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री साय सदैव जनजातीय परिवारों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक उन्नति के लिए समर्पित रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा टीसीएस में की गई यह कटौती उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे हमारे प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ की ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *