Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

मालवा-निमाड़ में रूफ टॉप सोलर का आंकड़ा 50 हजार से अधिक

भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए रूफ टॉप सोलर अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए रूफ टॉप सोलर की संख्या 50 हजार 500 के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी है। कंपनी पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में भी सबसे आगे है। प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 36 हजार से अधिक स्थलों पर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी समय पर पहुंचाने के लिए रोजाना समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में, निम्न दाब के 49 हजार 900 और उच्च दाब के 600 से ज्यादा उपभोक्ताओं के परिसरों में रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 340 मेगावाट से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *