सऊदी में भीख मत मांगना’, पाकिस्तान ने हज-उमराह यात्रियों को क्यों दी सख्त चेतावनी?
नई दिल्ली। सऊदी अरब में अपने नागरिकों की गतिविधियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे पाकिस्तान ने अब हज और उमराह यात्रियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। सऊदी अरब स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने अपने नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे भीख मांगने, अवैध तरीके से पैसे जुटाने और वीजा नियमों का उल्लंघन करने से बचें।
दूतावास ने चेतावनी दी है कि सऊदी अरब में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इनमें गिरफ्तारी, जेल और देश से निष्कासन तक की कार्रवाई शामिल है।
मक्का-मदीना में भीख मांगने पर जीरो टॉलरेंस
पाकिस्तानी दूतावास के मुताबिक, सऊदी प्रशासन ने पवित्र शहरों मक्का और मदीना में भीख मांगने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
दूतावास ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे मस्जिदों के आसपास या सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने अथवा किसी भी तरह से धन एक...









