फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। दोनों कलाकार लेखिका-निर्देशक कनिका ढिल्लों की आगामी अलौकिक रोमांचक थ्रिलर में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म का निर्माण करेगी। फिल्म की पटकथा पर फिलहाल काम चल रहा है और निर्माताओं की योजना इस साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू करने की है। खास बात यह है कि कहानी और किरदारों को सैफ और कियारा को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
सूत्र के मुताबिक, यह एक गहन थ्रिलर होगी, जिसमें अलौकिक तत्वों को भी कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। कनिका ढिल्लों, एक्सेल एंटरटेनमेंट और लेखन टीम पिछले काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसमें शामिल अलौकिक पहलुओं को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, निर्माता आने वाले मही...









