Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 17, 2026

PoK में चुनाव बहिष्कार का असर? कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट, काले झंडों के साथ विरोध

PoK में चुनाव बहिष्कार का असर? कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट, काले झंडों के साथ विरोध

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चुनावी प्रक्रिया के बीच कई मतदान केंद्रों पर बेहद कम मतदान की खबर सामने आई है। संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के चुनाव बहिष्कार के आह्वान के बीच कुछ पोलिंग बूथों पर कथित तौर पर एक भी वोट नहीं पड़ा। मतदान केंद्रों पर पोलिंग स्टाफ और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। रिपोर्ट के मुताबिक, नौ मतदान केंद्रों में से कम से कम तीन पर शून्य मतदान दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। बाग-2, मलोट और बारा बारी जैसे केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदानकर्मी तैनात रहे, लेकिन मतदाता नजर नहीं आए। कुछ इलाकों में मतदान केंद्रों तक जाने वाली सड़कें भी सुनसान दिखाई दीं। JAAC के बहिष्कार का असर? कम मतदान की इन खबरों को JAAC के चुनाव बहिष्कार के आह्वान से जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर पुंछ और बाग क्षेत्रों में चुनाव...
NALSAR दीक्षांत समारोह में जाने से CJI सूर्यकांत का इनकार, बोले- ‘शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता’

NALSAR दीक्षांत समारोह में जाने से CJI सूर्यकांत का इनकार, बोले- ‘शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता’

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कभी सहमति नहीं दी थी और अब समारोह में जाने का सवाल ही नहीं उठता। यह मामला उस समय चर्चा में आया, जब NALSAR के छात्रों के एक समूह ने दीक्षांत समारोह में CJI की मौजूदगी का विरोध किया। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भी मामले में हस्तक्षेप किया और स्नातक छात्रों के बहिष्कार की बात कही। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद BCI ने अपना आदेश वापस लेते हुए खेद जताया। 'मेरे शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता' जोधपुर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों को संबोधित करने के कुछ घंटे बाद CJI सूर्यकांत ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट ...
अमेरिकी सैनिक को पकड़ने या मारने पर 30 हजार डॉलर का इनाम, ईरानी कमांडर का ऐलान

अमेरिकी सैनिक को पकड़ने या मारने पर 30 हजार डॉलर का इनाम, ईरानी कमांडर का ऐलान

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी ईरानी लड़ाका किसी अमेरिकी सैनिक को पकड़ता है या उसे मार गिराता है, उसे 30 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपये से अधिक) का इनाम दिया जाएगा। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, हातमी ने रविवार, 16 अगस्त को तेहरान में एक भाषण के दौरान यह घोषणा की। अमेरिकी सैनिक को पकड़ने या मारने पर इनाम रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमीर हातमी ने कहा कि किसी अमेरिकी सैनिक को पकड़ने या मारने वाले व्यक्ति को ईरानी जनता की ओर से 30 हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने इसे करीब 5 अरब तोमान के बराबर बताया और कहा कि इसके लिए उचित इनाम दिया जाएगा। ईरानी कमांडर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत में कोई ठोस प्रगति नहीं ...
यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन मार गिराने का दावा; लक्ष्मी मित्तल की कंपनी की साइट भी क्षतिग्रस्त

यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन मार गिराने का दावा; लक्ष्मी मित्तल की कंपनी की साइट भी क्षतिग्रस्त

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार को यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए। इस हमले में रूस के अलग-अलग हिस्सों में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर है। इसके जवाब में रूस ने भी यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। रूसी हमले में भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के आर्सेलरमित्तल समूह से जुड़ी एक औद्योगिक साइट को भी नुकसान पहुंचा है। नुकसान के बाद वहां काम आंशिक रूप से रोक दिया गया है। मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे सैकड़ों ड्रोन मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के अनुसार करीब 600 ड्रोन मॉस्को की दिशा में बढ़ रहे थे। इनमें से लगभग एक तिहाई ड्रोन को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही मार गिराया गया। बड़े पै...
सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को अलमारी में मिले नोटों से भरे 4 बैग, 3 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को अलमारी में मिले नोटों से भरे 4 बैग, 3 करोड़ से ज्यादा नकदी बरामद

अपराध, मध्य प्रदेश
सागर। सागर शहर के तिली क्षेत्र में रविवार को हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब तलाशी के दौरान एक अलमारी से नकदी से भरे चार बैग बरामद हुए। बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां भरी थीं। पुलिस के अनुसार, बरामद नकदी की रकम 3 करोड़ रुपये से अधिक है। देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक मशीन से नोटों की गिनती की जाती रही। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि स्थानीय निवासी सौरभ अहिरवार ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इसके बाद घर में अवैध हथियार होने की आशंका पर पुलिस की विशेष टीम ने तिली स्थित उसके मकान पर तलाशी की। बंद अलमारी खोलते ही मिले नकदी से भरे बैग पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान कमरे में रखी एक बंद अलमारी को पंचनामा तैयार कर खुलवाया गया। अलमारी के भीतर चार भारी बैग रखे मिले। जब बैग खोले गए तो उनमें 500-500 रुपये के नोटों...
स्पेन में स्यूटा शहर में प्रवासियों का प्रदर्शन…. पहले जबरन घुसे, अब मांग रहे नागरिकता

स्पेन में स्यूटा शहर में प्रवासियों का प्रदर्शन…. पहले जबरन घुसे, अब मांग रहे नागरिकता

अंतरराष्ट्रीय
मेड्रिड। स्पेन (Spain) के उत्तरी अफ्रीकी इलाके स्यूटा (Ceuta, North Africa) में हाल में दाखिल हुए सैकड़ों प्रवासियों ने रविवार को शहर के एक लोकप्रिय समुद्र तट पर प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि उन्हें मोरक्को (Morocco) वापस भेजने के बजाय स्पेन की तरफ से शरण दी जाए। ये लोग उन 5,000 से 8,000 प्रवासियों में शामिल हैं जो दो हफ्ते पहले हुई बड़े पैमाने की सीमा पार घटना के बाद अब भी स्यूटा में रुके हुए हैं। उस घटना में करीब 80,000 आबादी वाले इस छोटे से इलाके में 72,000 से ज्यादा लोग पहुंच गए थे. इसके बाद के दिनों में ज्यादातर लोग अपनी मर्जी से वापस लौट गए। मोरक्को से आए और यूरोप जाने का कर रहे इंतजारशहर के संसाधनों पर दबाव बढ़ने के कारण ज्यादातर प्रवासी एल त्राम्पोलिन समुद्र तट या शहर के बाहरी हिस्सों में खराब हालात में रह रहे हैं. वे महाद्वीपीय यूरोप की तरफ आगे बढ़ने का मौका मिलने का इंतजार...
बाघों के लिए फेमस MP का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना हाथियों का घर… लगातार बढ़ रही संख्या

बाघों के लिए फेमस MP का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना हाथियों का घर… लगातार बढ़ रही संख्या

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। बाघों (Tigers) के लिए देश-दुनिया में फेमस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व () Bandhavgarh Tiger Reserveअब हाथियों (Elephants) के लिए भी घर बन गया है. यहां हाथियों का कुनबा लगातार फल-फूल रहा है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के लैंडस्केप में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है. वहीं, शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी इलाके में भी करीब 25 हाथियों का दल पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार रह रहा है। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय के मुताबिक, बांधवगढ़ में हाथियों की नियमित मौजूदगी अक्टूबर 2018 में दर्ज हुई, जब ये हाथी संजय गांधी टाइगर रिजर्व से कॉरिडोर के जरिए यहां पहुंचे थे. उसके बाद इनका दायरा खेतौली, पनपथा कोर, ताला और कल्लवाह तक फैल गया। यहां हाथी किसी एक जगह टिकते नहीं, बल्कि भोजन, पानी और सुरक्षा के हिसाब से अपना रास्ता बदलते रहते हैं. यही वजह है कि एक रेंज में उनकी ...
नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का अद्भुत संयोग, काशी से देवघर तक… शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का अद्भुत संयोग, काशी से देवघर तक… शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सावन (Sawan) के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी (Nag Panchami) के अवसर पर देश के कई हिस्सों में सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी में इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Temple) में भगवान श्री विश्वेश्वर की मंगला आरती की गई। झारखंड के देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी भक्तों और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. अयोध्या में भी भक्तों ने नाग पंचमी के अवसर पर नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, काशी में आस्था सिर्फ मंदिरों और घाटों तक सीमित नहीं है. शहर की गलियों में कई ऐसी प्राचीन जगहें मौजूद हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों के कौतूहल का केंद्र बनी हुई हैं. जैतपुरा का नागकूप भी ऐसी ही रहस्यमयी धार्मिक धरोहर है, जिसे नागलोक और महर्षि पतंजलि की त...
MP में झमाझम का दौर जारी…. आज भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…. अलर्ट जारी

MP में झमाझम का दौर जारी…. आज भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…. अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) का असर लगातार बना हुआ है. 17 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सीधी और डिंडोरी में बहुत भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) 17 अगस्त को सीधी और डिंडोरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का असर भी देखने को मिल सकता है। इन जिलों में तेज बारिश और हवाओं का असरभोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से...
MP: सागर में पिस्टल तलाशने पहुंची पुलिस….. मिले 3 करोड़ कैश, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

MP: सागर में पिस्टल तलाशने पहुंची पुलिस….. मिले 3 करोड़ कैश, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार चमकाना (Brandishing weapons) दो भाइयों को भारी पड़ गया। तिली तिगड्डा (गोपालगंज थाना क्षेत्र) इलाके में पिस्टल के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद जब पुलिस दबिश देने पहुंची, तो घर में हथियार तो नहीं मिले, लेकिन अलमारी खोलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। अलमारी में ठसाठस भरे नोटों के बंडल बरामद हुए, जिन्हें गिनने के लिए मौके पर नोट काउंटिंग मशीन मंगानी पड़ी। प्रारंभिक जांच में बरामद नकदी लगभग 3 करोड़ रुपये (3 Crore Cash) बताई जा रही है। किराए की टैक्सी चलाते हैं आरोपी भाईगोपालगंज पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो के आधार पर सौरभ अहिरवार पिता स्वर्गीय जगदीश अहिरवार के मकान पर छापेमारी की गई थी। सौरभ अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भ...