Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 15, 2026

कर्रेगुट्टा पर आजादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगा… नक्सलवाद के अंत से बस्तर के 90 गांवों में नई सुबह

कर्रेगुट्टा पर आजादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगा… नक्सलवाद के अंत से बस्तर के 90 गांवों में नई सुबह

राज्य, राष्ट्रीय
सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों (Karregutta hills) पर आजादी (Independence) के बाद पहली बार तिरंगा (First Time Tricolour) लहराया गया है. यह पहाड़ी कभी नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ मानी जाती थी. सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिलों के करीब 90 गांवों में भी 80 साल में पहली बार तिरंगा फहराया गया. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप बाइक से करीगुट्टा पहुंचे और वहां झंडा फहराया. यह पूरा कार्यक्रम बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत हुआ, जो तीन दिन तक चली। बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के बाद लोगों के मन से डर और भ्रम दूर करने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तीन दिन की तिरंगा यात्रा पर निकले थे. यात्रा का आखिरी दिन बीजापुर से शुरू हुआ और आवापल्ली, गलगम, उसूर, नम्बी, ताड़पाला होते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर खत्म हुआ. मंत्री द्वय ने तीन दिनों ...
IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च… अब बिना सुई और दर्द के होगी ओरल कैंसर की जांच

IIT इंदौर की बड़ी रिसर्च… अब बिना सुई और दर्द के होगी ओरल कैंसर की जांच

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। भारत (India) में ओरल कैंसर (Oral cancer) यानी मुंह का कैंसर स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. अधिकांश मामलों में मरीज को बीमारी का पता तब चलता है जब वह अंतिम या गंभीर चरण में पहुंच चुकी होती है. इसका मुख्य कारण 'बायोप्सी' जैसी इनवेसिव जांच ('Biopsy' – Invasive test) है, जिसमें मतलब चीरा लगाया जाता है. हालांकि, अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी सुई-रहित और किफायती तकनीक विकसित की है, जिससे सिर्फ लार और मुंह के स्वैब से ओरल कैंसर के शुरुआती संकेतों को पकड़ा जा सकेगा। शोधकर्ताओं ने लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री तकनीक का इस्तेमाल कर स्वस्थ व्यक्तियों, फाइब्रोसिस से पीड़ित रोगियों और कैंसर रोगियों के नमूनों की तुलना की. मुंह के भीतर होने वाले रासायनिक बदलावों के संकेत देती है. मुंह के अंदरूनी ऊतकों से सीधे प्रोटीन और ...
पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स हुआ शून्य ….., डीजल और एटीएफ पर भी राहत…. आमजन को “No Relief”

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स हुआ शून्य ….., डीजल और एटीएफ पर भी राहत…. आमजन को “No Relief”

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत सरकार (Government of India) ने शनिवार से पेट्रोल, डीजल (Petrol, Diesel) और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले तेल एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel) यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) को कम कर दिया है। यह जानकारी सरकार के एक आधिकारिक आदेश से मिली है। इस आदेश के अनुसार, डीजल निर्यात पर शुल्क को घटाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर से 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल निर्यात पर पहले 3.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगता था, अब इसे पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है। एटीएफ के निर्यात पर भी शुल्क में कमी की गई है, जो 22 रुपये से घटकर 19.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असरटैक्स में इस कमी से आम जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस कटौती से निर्यातक कंपनियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजा...
नेतनयाहू बोले- ‘परमाणु हथियारों वाला पहला इस्लामिक गणराज्य’बन सकता है ब्रिटेन..

नेतनयाहू बोले- ‘परमाणु हथियारों वाला पहला इस्लामिक गणराज्य’बन सकता है ब्रिटेन..

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने ब्रिटेन (Britain) को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने ब्रिटेन को ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ब्रिटेन’ (‘Islamic Republic of Britain’) तक कह दिया और कहा कि वह ‘परमाणु हथियारों वाला पहला इस्लामिक गणराज्य’ बन सकता है। नेतन्याहू ने ये बातें इजरायल के आर्मी रेडियो के लिए दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहीं। ब्रिटेन के रवैये पर जताई नाराजगीपॉडकास्ट में नेतन्याहू इजरायल के प्रति ब्रिटेन के रुख में आए बदलाव पर बात कर रहे थे। उन्होंने पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के बेटे और पत्रकार रैंडोल्फ चर्चिल का जिक्र करते हुए कहा कि पांच दशक से भी ज्यादा समय पहले इजरायल को ब्रिटेन में सकारात्मक कवरेज मिली थी। इसके बाद उन्होंने आज के ब्रिटेन की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, “आज के ब्रिटेन में इस...
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान को हराकर होर्मुज को करेंगे अमेरिका में शामिल

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले- ईरान को हराकर होर्मुज को करेंगे अमेरिका में शामिल

अंतरराष्ट्रीय
बाशिंगटन। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह होर्मुज को अमेरिका का हिस्सा घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा, ईरान को हराने के बाद होर्मुज (Hormuz) को अमेरिका में शामिल कर लिया जाएगा। वह न्यूयॉर्क में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। ट्रंप ने यह नहीं बताया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतरगत यह कैसे संभव होगा। ईरान ने दिया जवाबएक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि होर्मुज पर उनका पूरा नियंत्रण स्थापित हो गया है। उन्होंने अमेरिकी नाकेबंदी को स्टील की दीवार बताया था। वहीं ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम घारिबाबादी ने कहा था कि होर्मुज ईरान के ही नियंत्रण में था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ही फैसला लेगा कि होर्मुज को कब खोला जाएगा। इसके अलावा जब तक अमेरिका अपनी हार ...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज आज से… टीम इंडिया बनेगी 600 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज आज से… टीम इंडिया बनेगी 600 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम

खेल
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस श्रीलंका (India vs Sri Lanka) दो मैच की टेस्ट सीरीज (Test series) का आगाज आज यानी शनिवार, 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम (Indian team) के लिए यह टेस्ट मैच काफी खास रहने वाला है क्योंकि यह टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का 600वां मैच होगा। भारत इस मुकाम तक पहुंचने वाला मात्र तीसरा देश बनेगा। टीम इंडिया से ज्यादा अभी तक सिर्फ दो ही देशों ने मैच खेले हैं, इस लिस्ट में क्रिकेट के इतिहास की दो सबसे पुरानी टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का नाम दर्ज है। इंग्लैंड के नाम तो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इंग्लैंड के नाम 1000 से अधिक टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्डक्रिकेट का जनक इंग्लैंड को कहा जाता है। उनके नाम इस खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का वर्...
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बंधेज पगड़ी पहनकर पहुंचे PM मोदी, लाल किले से दिया खास संदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल बंधेज पगड़ी पहनकर पहुंचे PM मोदी, लाल किले से दिया खास संदेश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की अपनी जानी-पहचानी परंपरा को जारी रखा. वे 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में पीले और सफेद बांधनी पैटर्न वाली चमकदार लाल रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे। लाल रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे रंग की नेहरू जैकेट पहने हुए पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया और हर बार आजादी के दिन पर खास तरह की पगड़ी पहनने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया। हर साल दिखा अलग अंदाज2014 में लाल किले पर दिए गए उनके पहले भाषण को याद करें तो वे लाल चमकदार जोधपुरी बंधेज पगड़ी में दिखे थे. एक साल बाद उन्होंने पीले और कई रंगों वाले क्रॉस-क्रॉस पैटर्न वाली पगड़ी पहनी. तब से इस साल तक वो लगातार गुलाबी, लाल, केसरिया, बांधनी और लहरिया पगड़ी पहन रहे हैं और यहां तक ​​कि उन्होंने एक बार रा...