15 जनवरी को भोपाल में ‘आर्मी डे परेड–2027’ का आयोजन
भोपाल!
राजधानी भोपाल में 15 जनवरी, 2027 को भव्य ‘आर्मी डे परेड–2027’ आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की पूर्व तैयारियों और अंतर-विभागीय समन्वय के संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम श्री महेंद्र कवचे एवं भारतीय सेना के अधिकारियोंकी अध्यक्षता में विशेष बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में एवं सिविल इंजीनियर विशेषज्ञ भारतीय सेना श्री पवन कुमार ने परेड मैदान को सेना के टैंक के वजन के अनुरूप भारतीय रोड कांग्रेस के मानक अनुसार बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, नगर निगम एवं अन्य निर्माण एजेंसियों के साथ तकनीकी मानकों की विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भारतीय सेना के कर्नल सुब्रत मिश्रा, कर्नल सनी जुनेजा, सम्बन्धित एसडीएम,अपर आयुक्त नगर निगम एवं अन्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार...









