Tuesday, August 25खबर जो असर करे |
Shadow

15 जनवरी को भोपाल में ‘आर्मी डे परेड–2027’ का आयोजन

भोपाल!

राजधानी भोपाल में 15 जनवरी, 2027 को भव्य ‘आर्मी डे परेड–2027’ आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की पूर्व तैयारियों और अंतर-विभागीय समन्वय के संबंध में सोमवार को कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एडीएम श्री महेंद्र कवचे एवं भारतीय सेना के अधिकारियोंकी अध्यक्षता में विशेष बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में एवं सिविल इंजीनियर विशेषज्ञ भारतीय सेना श्री पवन कुमार ने परेड मैदान को सेना के टैंक के वजन के अनुरूप भारतीय रोड कांग्रेस के मानक अनुसार बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, नगर निगम एवं अन्य निर्माण एजेंसियों के साथ तकनीकी मानकों की विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भारतीय सेना के कर्नल सुब्रत मिश्रा, कर्नल सनी जुनेजा, सम्बन्धित एसडीएम,अपर आयुक्त नगर निगम एवं अन्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल के लिए आर्मी डे परेड की मेजबानी करना अत्यंत गौरव का अवसर है। यह आयोजन ‘आपकी सेना आपके पास’ की अवधारणा को साकार करने के साथ ही सैन्य और नागरिक तंत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

कालीबाड़ी मार्ग पर होगी मुख्य परेड

कर्नल सुब्रत मिश्रा ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्य ‘आर्मी डे परेड’ भेल स्थित कालीबाड़ी मार्ग पर आयोजित होगी। टीटी नगर स्टेडियम में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य ‘शौर्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। जंबूरी मैदान में भारतीय सेना के अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों का ‘स्टेटिक एवं डायनेमिक डिस्प्ले’ प्रदर्शित होगा। वहीं, बड़ा तालाब स्थित वीआईपी बोट क्लब क्षेत्र में सेना के शौर्य, सामरिक क्षमता और रणनीतिक कौशल पर आधारित ‘इंटीग्रेटेड कॉम्बैट डिस्प्ले’ आयोजित किया जाएगा।

कर्नल मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन और भोपाल जिला प्रशासन से निरंतर सामंजस्य, समन्वय एवं सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *