Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 19, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
14 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला अब कारोबारी दिनों में पहुंच गया है। वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनाए रखी है। वहीं सनी देओल की फिल्म की दैनिक कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और...
श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेलर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज कर दिया है। गाने में अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर नजर आ रहे हैं। यह गाना फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। 'वारूं फॉरएवर' 4 मिनट 12 सेकंड लंबा है और इसमें 'मिर्जापुर' की दुनिया के बीच रिश्तों और भावनाओं का एक अलग रंग देखने को मिलता है। गाने को आनंद भास्कर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल और रोमी ने अपनी आवाज दी है। हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन संभाला है। यह 'मिर्जापुर: द मूवी' का एक्सेल म्यूजिक की ओर से जारी किया गया दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का गाना '2 नंबरी' रिलीज किया ग...
बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला

बांधवगढ़ बफर जोन में हरियाली से लगा सैलानियों का मेला

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! मानसूनी बारिश के साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर उठा है। हरे-भरे जंगल, कल-कल करते झरने जल संरचनाओं में बढ़ा हुआ जल स्तर और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने सक्रिय हुए वन्यजीवों की बढ़ी हुई आवाजाही ने पर्यटकों के आकर्षण में कई गुनी बढ़ोतरी कर दी है। मानसूनकाल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का कोर क्षेत्र पर्यटन के लिए बंद है। किंतु पर्यटकों के लिये बफर जोन का हराभरा सौंदर्य भी सफारी का खुला आमंत्रण सिद्ध हो रहा है। बफर जोन की सफारी को लेकर पर्यटकों में उत्साह है। यहाँ 1 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक 47 दिनों में 400 से अधिक फेरे हुए। इनमें 2 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया है। इस अवधि में बफर जोन पर्यटन से विभाग को 5.50 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पर्यटन गतिविधियों से जिप्सी संचालकों, गाइड और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की आ...
सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड8 सीरीज के लिए ‘गैलेक्सी फॉरएवर’ कार्यक्रम शुरू किया

सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड8 सीरीज के लिए ‘गैलेक्सी फॉरएवर’ कार्यक्रम शुरू किया

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
गुरुग्राम। सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी जेड फोल्ड8 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नया ‘गैलेक्सी फॉरएवर’ स्वामित्व कार्यक्रम शुरू किया है। कंपनी के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य खासकर युवा ग्राहकों के लिए प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन की खरीद और भविष्य में उसे अपग्रेड करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। ‘गैलेक्सी फॉरएवर’ के तहत ग्राहकों को 24 महीने की शून्य लागत मासिक किस्त, सैमसंग केयर प्लस डिवाइस सुरक्षा और डिवाइस की चालान कीमत के 55 प्रतिशत तक की सुनिश्चित पुनर्खरीद राशि का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के तहत ग्राहक निर्धारित शर्तों के अनुसार 10वें महीने से अपना मौजूदा उपकरण वापस कर नया गैलेक्सी फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने का विकल्प चुन सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह कार्यक्रम ग्राहकों को बाजार में फोन की पुनर्विक्रय कीमत पर निर्भर रहने के बजाय पहले से तय पुनर्खरीद...
एलजी और एनवीडिया ने रोबोटिक्स सहयोग तेज किया, साल के अंत तक तैयार होगा एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा

एलजी और एनवीडिया ने रोबोटिक्स सहयोग तेज किया, साल के अंत तक तैयार होगा एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा

आर्थिक, लाइफस्टाइल
सियोल। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रोबोटिक्स के क्षेत्र में एनवीडिया के साथ अपने सहयोग को तेज करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियां रोबोटों के प्रशिक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वास्तविक और कृत्रिम डेटा तैयार करने पर काम कर रही हैं। लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक करीब एक लाख घंटे का प्रशिक्षण डेटा तैयार करना है। यह मात्रा लगभग 12 वर्ष के लगातार संचालन से प्राप्त डेटा के बराबर होगी। इसी सहयोग के तहत एलजी ने सियोल स्थित अपने यांगजे अनुसंधान एवं विकास परिसर में निर्माणाधीन डेटा फैक्ट्री में एनवीडिया के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी की। दोनों पक्षों ने डेटा फैक्ट्री की प्रगति की समीक्षा करने के साथ रोबोटिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने और दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमताओं के बेहतर इस्तेमाल पर चर्चा की। यह बैठक 13 अगस्त को अमेरिका के सांता क्लारा स्थित एनवीडिया मुख्यालय में एलजी समूह और एनवीडिया के बीच रणनीतिक सहयोग...
टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत 9 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 109 करोड़ से अधिक की छूट

टाइम ऑफ डे टैरिफ के तहत 9 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिली 109 करोड़ से अधिक की छूट

मध्य प्रदेश
भोपाल! मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत जुलाई-2026 में कंपनी कार्यक्षेत्र के कुल 9 लाख 26 हजार 737 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों में कुल 10 करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपये की टाइम ऑफ डे छूट का सीधा लाभ मिला। इनमें भोपाल रीजन के 7 लाख 59 हजार 792 उपभोक्ताओं को 839.90 लाख रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 66 हजार 945 उपभोक्ताओं को 256.53 लाख रुपये की छूट प्रदान की गई। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए अपने परिसरों में स्मार्ट मीटर लगवाएं। स्मार्ट मीटर न केवल ऊर्जा प्रबंधन को...
PM केयर्स फंड के घरेलू चंदे में आई 30 फीसदी की गिरावट….. विदेशी चंदा भी तेजी से घटा

PM केयर्स फंड के घरेलू चंदे में आई 30 फीसदी की गिरावट….. विदेशी चंदा भी तेजी से घटा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान ‘पीएम केयर्स’ (PM CARES) को मिलने वाले घरेलू चंदे (Domestic donations) में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू चंदा अब महज 479 करोड़ रुपये रह गया। वहीं विदेशी चंदा (Foreign contribution) 18 प्रतिशत गिरावट के साथ 92.8 लाख रुपये हो गया। पूरी डीटेल पीएम केयर्स फंड की ऑडिट रिपोर्ट में यह सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपातकालीन राहत कोष) में 31 मार्च, 2025 को कुल 8,452 करोड़ रुपये थे। एक साल पहले यह राशि 7,173 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें से 7,846 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा हैं और 605 करोड़ रुपये बचत खाता में रखे गए थे। वित्त वर्ष 2023-24 में पीएम केयर्स कोष को 681.8 करोड़ रुपये घरेलू चंदा...
MP: गुना के सरकारी स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप…परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा

MP: गुना के सरकारी स्कूल में छात्राओं को पेशाब मिला पानी पिलाने का आरोप…परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा

मध्य प्रदेश, राज्य
गुना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले (Guna district) के एक सरकारी स्कूल में 2 छात्राओं को कथित तौर पर पेशाब (Urine) मिला पानी पिलाने की शिकायत सामने आई है। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा (Uproar school) कर ताला जड़ दिया। छात्राओं का आरोप है कि जब उन्होंने प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्होंने ऐक्शन नहीं लिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल किया। लोगों ने स्कूल परिसर में ताला भी जड़ दिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रिंसिपल को नोटिसअधिकारियों के मुताबिक, गुना जिले के आरोन विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को यह घटना हुई। इससे आक्रोशित छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। अब प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोन की अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) मंजूषा खत्री ने बताया कि घटना ...
MP: आज लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन देंगे CM मोहन यादव, खाते में ट्रांसफर करेंगे 1750 रुपये

MP: आज लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का शगुन देंगे CM मोहन यादव, खाते में ट्रांसफर करेंगे 1750 रुपये

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) 19 अगस्त को मैहर (Maihar) में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री मैहर जिले में करीब 256 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। हर लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 1750 रुपयेलाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से 250 रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जा रही है। इस तरह प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रुपय...
डोनाल्ड ट्रंप और किंम जोंग उन के बीच इसी साल नवंबर में होने वाली है बड़ी मीटिंग

डोनाल्ड ट्रंप और किंम जोंग उन के बीच इसी साल नवंबर में होने वाली है बड़ी मीटिंग

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) और नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन (North Korean leader Kim Jong Un) के बीच एक बार फिर आमने-सामने मुलाकात की तैयारी चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अपने अधिकारियों से इस साल नवंबर में किम के साथ बैठक कराने को लेकर चर्चा कर रहे हैं. यह मुलाकात ट्रंप की एशिया यात्रा के दौरान चीन के शेनझेन में होने वाली एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (Asia-Pacific Economic Cooperation) यानी APEC बैठक के आसपास हो सकती है। ट्रंप और किम की संभावित मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है, जब कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर चर्चा में है. खास बात यह है कि ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली संयुक्त सैन्य ड्रिल को सीमित करने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प...