Thursday, August 27खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 26, 2026

शक्कर की कीमत में 18% की गिरावट…, 55 रुपये प्रति किलो पर आए थोक दाम

शक्कर की कीमत में 18% की गिरावट…, 55 रुपये प्रति किलो पर आए थोक दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीनी के आयात (Sugar imports) की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार (Government) के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा (Food Secretary Sanjeev Chopra) ने बताया कि चीनी की एक्स-मिल कीमत (Ex-mill price Sugar) (थोक भाव) 18 फीसदी घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, 24 अगस्त को देश में चीनी का औसत थोक भाव 58.29 रुपये और खुदरा भाव 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, आमतौर पर मिल और खुदरा भाव में सात-आठ रुपये प्रति किलो का अंतर होता है। पिछले हफ्ते चीनी की एक्स-मिल कीमतें बढ़कर रिकॉर्ड 67 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थीं। चोपड़ा ने इसके लिए मिलों की ओर से भाव बढ़ाने को जिम्मेदार ...
US वीजा पर बड़े एक्शन की तैयारी….. 2 लाख लोगों पर लटकी देश निकाला की तलवार!

US वीजा पर बड़े एक्शन की तैयारी….. 2 लाख लोगों पर लटकी देश निकाला की तलवार!

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का प्रशासन देश में शरण पाने के लिए आवेदन कर चुके या फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया में शामिल दो लाख तक विदेशी नागरिकों के कारोबारी और पर्यटन वीजा (Tourist Visa) रद्द करने की तैयारी कर रहा है। यदि ऐसा होता है, तो यह अमेरिकी इतिहास (American History) में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वीजा रद्द किए जाने की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी और इसे लेकर कानूनी चुनौतियां सामने आने की संभावना है। अमेरिकी विदेश विभाग के दस्तावेजों और दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यदि इस फैसले को चुनौती नहीं दी गई या इसमें बदलाव नहीं किया गया, तो विदेश विभाग आने वाले हफ्तों में 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की घोषणा कर सकता है। इसमें ऐसे वीजा धारक शामिल होंगे, जिन्होंने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया है या वर्तमान मे...
MP: आगरमालवा में भीषण हादसा… ट्रक में घुसी बेकाबू कार, मां-बेटी की मौत…. 3 घायल

MP: आगरमालवा में भीषण हादसा… ट्रक में घुसी बेकाबू कार, मां-बेटी की मौत…. 3 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा जिले (Agar Malwa district) में मंगलवार सुबह उज्जैन-गरोठ फोरलेन (Ujjain-Garoth Four-lane Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम रामाखेड़ी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांचघटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ौद पुलिस की टीम भी मौके ...
MP: सिंगरौली में उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे… ग्रामीणों ने बचाया

MP: सिंगरौली में उफनता नाला पार कर रहे स्कूली बच्चे तेज बहाव में डूबने लगे… ग्रामीणों ने बचाया

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सिंगरौली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में लगातार हो रही बारिश (Rain) के बाद नदी और नाले उफान (Rivers and drains Spate) पर हैं. ऐसे में कई गांवों के बच्चों के सामने स्कूल पहुंचने की मुश्किल खड़ी हो गई है. सिंगरौली के बिहरा गांव (Bihara Village) में सोमवार को कुछ बच्चे उफनते नाले को पार कर स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान कई बच्चे नाले के तेज बहाव में डूबने लगे. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को डूबने से बचा लिया. मामला जिला मुख्यालय से करीब 10 मील दूर स्थित बिहरा गांव का बताया जा रहा है. यहां शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए बलिया नाला पार करना पड़ता है. ग्रामीणों के मुताबिक, बलिया नाला पर रपटा नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। सोमवार को भी बच्चे रोज की तर...
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट जिले (Suryapet district) में द्वाराकुंटा के पास कोडाड मंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया. हैदराबाद (Hyderabad) से एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस पीछे से लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर निकली लोहे की भारी-भरकम रॉड बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने करीब एक घंटे...
MP: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक- HC

MP: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट नहीं होगी सार्वजनिक- HC

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
इंदौर। इंदौर (Indore) के चर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी कांड (Bhagirathpura Contaminated Water Case) की जांच पूरी हो चुकी है. जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में पेश कर दी है, लेकिन फिलहाल इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा. मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठी, जिस पर राज्य सरकार और याचिकाकर्ता पक्ष ने विरोध जताया. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 36 लोगों की मौत के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. अब जांच पूरी होने और रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश होने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर दूषित पानी की सप्लाई के लिए कौन जिम्मेदार था और रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है। 27 जनवरी 2026 को बना था जांच आयोगमामले...