Thursday, August 27खबर जो असर करे |
Shadow

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा….. लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी ट्रैवल बस, 5 लोगों की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के सूर्यापेट जिले (Suryapet district) में द्वाराकुंटा के पास कोडाड मंडल में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया. हैदराबाद (Hyderabad) से एलुरु जा रही एक निजी ट्रैवल बस पीछे से लोहे की छड़ों से लदे कंटेनर में जा घुसी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कंटेनर निकली लोहे की भारी-भरकम रॉड बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं।


हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए।


बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. पुलिस ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया।


गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और सड़क पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात को सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की.हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस कंटेनर में पीछे से टकराई, जिसके बाद लोहे की छड़ों के बस में घुसने से हादसा और भी भयावह हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *