Tuesday, August 11खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 11, 2026

16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… फटाफट करें ये काम

16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर… फटाफट करें ये काम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। क्या आपने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कर ली है. अगर नहीं, तो फिर आपका इंडेन (Inden), एचपी (HP) या फिर भारत गैस (Bharat Gas) कनेक्शन सस्पेंड (Connection Suspended) किया जा सकता है. गैस प्रोवाइडर कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही हैं कि 16 अगस्त तक एलपीजी सिलेंडर से जुड़े इस काम को हर हाल में पूरा कर लें. अगर तय की गई लास्ट डेट तक ये ये काम नहीं किया जाता, तो फिर एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत पेश आ सकती है. इस काम को आसानी से घर बैठे भी पूरा किया जा सकता है और इसमें महज कुछ मिनटों का समय लगता है। 16 अगस्त की डेडलाइन मत भूलेंऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें LPG e-KYC प्रोसेस पूरा करने के लिए अलर्ट किया जा रहा है. इसके अलावा ...
रांची लाठीचार्ज पर प्रशासन बोला…. अधिकारियों पर जूते-चप्पल फेंके, जवान को कुचलने की कोशिश की

रांची लाठीचार्ज पर प्रशासन बोला…. अधिकारियों पर जूते-चप्पल फेंके, जवान को कुचलने की कोशिश की

राज्य, राष्ट्रीय
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission- JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (Jharkhand Staff Selection Commission-JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा (Jharkhand Legislative Assembly) की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकाला. इस दौरान विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज, पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. प्रशासन ने अपनी इस कार्रवाई का बचाव किया और अपनी कार्रवाई को संयमित बताया है. साथ ही प्रशासन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस जवान पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। दरअसल, छात्र JSSC-CGL परीक्षा को तुरंत रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और कथित धांधली की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग को लेकर 24 जुलाई से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शुर...
MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
डिंडौरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडौरी जिले (Dindori district) के मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में धमनी से कुसेरा के बीच करीब तीन साल पहले बनाई गई सड़क तेज बारिश (Heavy rain) के बाद क्षतिग्रस्त होकर बह गई। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी बताई जा रही इस सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के टूटने से जहां ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं सड़क का मलबा खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश के दौरान सड़क और पुलिया के आसपास पानी का तेज बहाव हुआ। पानी का दबाव बढ़ने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। सड़क के बहने के बाद मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...