अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल शुरू, फैशन और सौंदर्य उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट
बेंगलुरु। अमेजन इंडिया की ग्रेट फ्रीडम सेल 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। बिक्री के दौरान ग्राहकों को फैशन, सौंदर्य, आभूषण, जूते, घड़ियों और यात्रा से जुड़े उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। कंपनी के मुताबिक सेल में 1,500 से अधिक फैशन और सौंदर्य ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं।
सेल में प्यूमा, नाइकी, जूक, फॉसिल, जीवा, सेटाफिल, पिलग्रिम, सफारी और डायसन समेत कई प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। ग्राहकों के लिए कपड़ों और फुटवियर से लेकर घड़ियों, आभूषण, सौंदर्य एवं ग्रूमिंग उत्पाद तथा यात्रा संबंधी सामान पर अलग-अलग ऑफर उपलब्ध कराए गए हैं। प्राइम सदस्यों को 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत का लाभ मिलने की बात कही गई है।
कंपनी ने खरीदारी को आसान बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं। इनमें ‘रूफस’ शामिल है, जिसके माध्यम से ग्राहक सामान्य भाषा में अपनी जरूरत बताकर ...






