Saturday, August 8खबर जो असर करे |
Shadow

MP: ग्वालियर में कांवड़ियों पर हमला…. सरिए- हथौड़ों से बेरहमी से पीटा, 20 के खिलाफ FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में हरिद्वार (Haridwar) कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला किए जाने के बाद देर रात जमकर हंगामा हुआ। किला गेट थाना क्षेत्र के घासमंडी इलाके में टकराने की मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प (Violent clash) में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के 8 से 10 युवकों ने कांवड़ियों पर लाठी-डंडे, सरिए और हथौड़ों से हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात ग्वालियर से 4-5 युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके में उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य युवक सवार बताए जा रहे हैं। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।


विवाद के दौरान 24 साल विवेक यादव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने एकजुट होकर कांवड़ियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों के अलावा सरिए और हथौड़े का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। हमले में विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


पुलिस कार्रवाई में देरी से नाराजगी
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना किला गेट थाना क्षेत्र में होने और बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के नजदीक होने के कारण शुरुआती स्तर पर दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी।


पुलिस की कार्रवाई से नाराज कांवड़ियों के साथियों और हिंदू संगठनों के लोगों ने बहोड़ापुर थाने के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब 2 से 3 घंटे तक चक्काजाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा।स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद देर रात जाम खुल सका।


20 आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए अरशद खान, गोलू और अकील खान सहित 14 नामजद और कुल 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर हत्या के की कोिष, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *