मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर लगा प्रतिबंध, मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश
भोपाल। मध्य प्रदेश के शैलचित्रों से लेकर कला, साहित्य और राजकीय प्रतीकों तक में हाथियों की मौजूदगी हजारों वर्षों से दर्ज है। करोड़ों वर्ष पहले जीवाश्म, जो यहां संग्रहालयों में भी रखे हुए है, यह दर्शाते हैं कि मध्य प्रदेश विश्व के प्राचीनतम हाथी क्षेत्रों में से एक रहा है। भारत में एशियाई हाथियों की वैश्विक संख्या की 60 प्रतिशत आबादी पाई जाती है। इस दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय परिपेक्ष्य में हाथी संरक्षण में मध्य प्रदेश का अति महत्वपूर्ण स्थान है।
यह जानकारी बुधवार को विश्व एलीफेंट दिवस पर राज्य पुरातत्व संग्रहालय परिसर भोपाल में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) भोपाल चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी गई। पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में आदिकाल से हाथियों का विशिष्ट स्थान रहा है। हमारी कला, संस...









