US: नॉन-इमिग्रेंट वीजा वालों को नौकरी जाते ही छोड़ना पड़ेगा अमेरिका… 60 दिन का ग्रेस पीरियड हो सकता खत्म!
नई दिल्ली। अमेरिका (America) एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिससे नॉन-इमिग्रेंट वीजा (Non-Immigrant Visa) पर काम करने वाले कुछ विदेशी कर्मचारियों (Foreign Employees) को नौकरी छूटने के बाद मिलने वाला 60 दिन का ग्रेस पीरियड (छूट का समय) खत्म हो सकता है. अगर यह बदलाव लागू होता है, तो प्रभावित कर्मचारियों को नई नौकरी खोजने के लिए समय मिलने के बजाय तुरंत देश छोड़ना पड़ सकता है।
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के इस प्रस्ताव की समीक्षा अभी फेडरल ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट कर रहा है. प्रस्ताव के बारे में अभी और जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अभी नियम ये है कि अगर कर्मचारी की नौकरी उनके रहने की अनुमति खत्म होने से पहले ही छूट जाती है तो कुछ मुख्य नॉन-इमिग्रेंट और उनके आश्रितों को अमेरिका में रहने का 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है. यह नियम 2017 में इसलिए बनाया गया था ताकि विदेशी कर्मचारियों और...






