Sunday, August 9खबर जो असर करे |
Shadow

MP: इंदौर में ढाबे पर अवैध शराब बेचते पकड़ाए राजा रघुवंशी के दोनों भाई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) की राऊ थाना पुलिस ने होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे (Raja Bhoj Dhaba) पर बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसते हुए दो संचालकों सहित कुल 6 लोगों को पकड़ा. कार्रवाई के दौरान सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शिलांग में हुए हनीमून मर्डर मिस्ट्री में मारे गए चर्चित मृतक राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के भाई हैं. मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने ढाबे पर शराब पिलाने की गतिविधियों को लेकर जांच शुरू कर दी है।


राऊ क्षेत्र की ACP निधि सक्सेना के मुताबिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान केट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर ग्राहकों को बिना अनुमति शराब उपलब्ध कराई जा रही थी. इस मामले में ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी और उसके भाई विपिन रघुवंशी सहित चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. इस मामले में पकड़े गए सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी पिछले साल शिलांग हनीमून मिस्त्री के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी के बड़े भाई हैं, और यह दोनों मृतक राजा रघुवंशी के नाम से ही राजा भोज ढाबा संचालित करते है।


जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी नियमानुसार थाने में जमा नहीं कराई गई थी. इस मामले में ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. साथ ही धारा 223 बीएनएस के आदेश के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है।


पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में राऊ थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से शराब पिलाने वाले होटल-ढाबा संचालकों में हड़कंप है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी को न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है. आरोपियों ने मृतक राजा के नाम से ढाबा खोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *