दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह की जीत, जीतू पटवारी ने बताया भाजपा के खिलाफ जनादेश
दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की। मतगणना की शुरुआत 451 डाक मतपत्रों की गणना से हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती की गई। उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अंतिम समय तक पूरी निष्ठा के साथ चुनाव मैदान में डटा रहा और इसी समर्पण का परिणाम पार्टी के पक्ष में आया।
पटवारी ने दावा किया कि दतिया के मतदाताओं ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित कुशासन, भ्रष्टाचार, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अत्याचार, बढ़ती ...









