Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 29, 2026

‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन-इंडिया फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म में विजय राणाबाली नाम के योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं। निर्माताओं ने विजय का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया, हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय इस अक्टूबर में शुरू हो रहा है। 'राणाबाली' की कहानी 1870 के दशक की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म में उस दौर में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और उसके बीच ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक विद्रोही योद्धा की कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। 'डियर कॉमरेड' (201...
‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

‘टॉक्सिक’ की दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट, 37.65 करोड़ रुपये कमाए

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए थे। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के दूसरे दिन 37.65 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 138.75 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें हिंदी से 24.25 करोड़ रुपये, जबकि अन्य भाषाओं से 13.40 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 190.10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार अब जरूर धीमी पड़ गई है, लेकिन यह लगातार कमाई कर रही है। रिपोर्ट के ...
अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेकर फैंस को चौंकाया

अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेकर फैंस को चौंकाया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मशहूर संगीतकार और गायक अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के गाने 'ये आवारापन' को कंपोज करने वाले अमाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह ठीक हैं और फिलहाल अपने मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। अमाल ने फैंस से यह भी वादा किया कि वह एक साल बाद नई ऊर्जा के साथ संगीत की दुनिया में वापसी करेंगे। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमाल ने लिखा कि वह इस बार वही करना चाहते हैं, जो उनके लिए सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मन, शरीर और आत्मा के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आराम की जरूरत है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुद को तरोताजा करने और फिर से पूरी ऊर्जा के साथ ...
विकसित भारत के लिए सिविल सेवा परीक्षा में चाहिए नया प्रतिमान

विकसित भारत के लिए सिविल सेवा परीक्षा में चाहिए नया प्रतिमान

लेख
-अभिषेक शुक्ल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की वर्तमान संरचना में औपनिवेशिक प्रशासनिक व्यवस्था की ऐतिहासिक छाप दिखाई देती है। व्यापक सामान्य ज्ञान, अत्यधिक विस्तृत पाठ्यक्रम, स्मृति-आधारित तैयारी और वर्णनात्मक उत्तर लेखन पर निर्भरता इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। यह व्यवस्था उस समय की प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए उपयोगी रही होगी लेकिन आज की जटिल और तकनीक प्रधान शासन व्यवस्था में इसके पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता स्पष्ट है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। इस परिवर्तन की सफलता केवल आर्थिक विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना और तकनीकी प्रगति पर निर्भर नहीं होगी। शासन की गुणवत्ता, प्रशासनिक संस्थाओं की क्षमता एवं योग्य मानव संसाधन का चयन भी उतना ही महत्वपूर्ण होगा। इस दृष्टि से भारतीय सिविल सेवा परीक्षा की वर्तमान संरचना पर गंभीर और व्यापक पुनर्विचार आवश्यक है। भारतीय प्रशा...
इंद्रिया ने भोपाल में खोला पहला स्टोर, 37 हजार से अधिक आभूषण डिजाइनों का संग्रह उपलब्ध

इंद्रिया ने भोपाल में खोला पहला स्टोर, 37 हजार से अधिक आभूषण डिजाइनों का संग्रह उपलब्ध

आर्थिक, राष्ट्रीय
भोपाल। आदित्य बिरला ज्वेलरी के आभूषण ब्रांड इंद्रिया ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपना पहला स्टोर शुरू किया है। यह मध्य प्रदेश में कंपनी का चौथा स्टोर है। भोपाल में नए स्टोर की शुरुआत के साथ कंपनी ने राज्य में अपनी मौजूदगी को और विस्तार दिया है। कंपनी के अनुसार, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और उत्सवप्रिय बाजारों में विस्तार की रणनीति के तहत भोपाल में स्टोर शुरू किया गया है। विवाह और त्योहारों से लेकर रोजमर्रा के जीवन तक आभूषणों की बढ़ती भूमिका तथा ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां पारंपरिक कारीगरी के साथ आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। इंद्रिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कोहली ने कहा कि भोपाल में स्टोर की शुरुआत मध्य प्रदेश में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों का आभूषण और उत...
NTA की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी….. पूरी प्रक्रिया की समीक्षा में जुटी सरकार

NTA की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी….. पूरी प्रक्रिया की समीक्षा में जुटी सरकार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) (National Testing Agency -NTA) की मौजूदा व्यवस्था में व्यापक बदलाव की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए परीक्षाओं के आयोजन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की पहचान, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, परिणाम तैयार करने और शिकायतों के निस्तारण तक पूरी प्रक्रिया की समीक्षा (Review) की जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) लगातार विशेषज्ञों के साथ बैठकें कर रहे हैं। मंत्रालय का जोर एनटीए के पूरे परीक्षा तंत्र को अधिक मजबूत, विश्वसनीय, तकनीक-सक्षम और पारदर्शी बनाने पर है। इसके लिए देश और दुनिया में अपनाई जा रही सफल व्यवस्थाओं यानी ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज’ का अध्ययन किया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण बदलावों की तैयारी है। इनमें परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित संचालन, परीक्षा केंद्रों की जवाबदेही, तकनीकी ...
निजी यात्रा पर गए इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लापता… नेपाल बाढ़ के बाद से नहीं हो रहा संपर्क

निजी यात्रा पर गए इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लापता… नेपाल बाढ़ के बाद से नहीं हो रहा संपर्क

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंफोसिस (Infosys) ने शुक्रवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज (Infosys Public Services) के प्रमुख लैक्स गोपीसेट्टी (Lax Gopisetty) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से संपर्क में नहीं हैं। इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी है। यह कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सरकारी क्षेत्र के लिए काम करती है। इंफोसिस ने बताया कि गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर इस इलाके में गए थे। कंपनी ने कहा कि इस समय उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता उनकी सुरक्षा और सेहत सुनिश्चित करना है। इंफोसिस ने एक बयान में कहा, हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे सहयोगी लैक्स गोपिसेट्टी फिलहाल संपर्क में नहीं हैं, जो निजी यात्रा पर इस इलाके में गए थे। कंपनी ने आगे कहा कि वह संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटा रही है। साथ ही गोपीसेट्टी से संपर्क करने की कोश...
इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस …. पंचांग में देखें सही तारीख और मुहूर्त

इस साल जन्माष्टमी की तिथि को लेकर असमंजस …. पंचांग में देखें सही तारीख और मुहूर्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण (Lord Sri Krishna) का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (Krishna Paksha Ashtami) तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इस वजह से हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) इस तिथि को ही मनाते हैं और कोशिश करते हैं कि उस दिन तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र भी हो. लेकिन ऐसा हर बार हो, यह संभव नहीं है. इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को है या फिर 5 सितंबर को? इस पर कन्फ्यूजन दूर करने के लिए पंचांग से जानते हैं जन्माष्टमी की सही तारीख और मुहूर्त के बारे में. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 4 सितंबर को 2:25 एएम पर शुरू हो रही है और 5 सितंबर को 12:13 एएम तक विद्यमान रहेगी. उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो जन्माष्टमी की तिथि 4 सितंबर को पूरे दिन है, वहीं रोहिणी नक्षत्र में रात 11 बजकर 04 मिनट तक है। भगवान श्रीकृष...
तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और झील फटने से बढ़ा खतरा, बिहार के इन क्षेत्रों में हाई अलर्ट

तिब्बत-नेपाल सीमा पर एक और झील फटने से बढ़ा खतरा, बिहार के इन क्षेत्रों में हाई अलर्ट

राष्ट्रीय
पटना। कुदरत के कहर से जूझ रहे नेपाल (Nepal) पर शुक्रवार को खतरा तब और बढ़ गया, जब तिब्बत-नेपाल सीमा (Tibet-Nepal border) पर बनी एक और झील फट गई। संभावित खतरे से निबटने के लिए बिहार के सभी तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। सरकार के आदेश पर वाल्मीकिनगर एवं कोसी बराज (Kosi Barrage) पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। विशेषकर गंडक नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव और भारी मात्रा में मलबा के आगमन को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सारण तटबंध सहित सभी महत्वपूर्ण तटबंधों की चौबीसों घंटे निगरानी का आदेश दिया गया है। पड़ोसी देश में जलप्रलय के बाद कोसी बराज पर बढ़ी सतर्कतानेपाल में आई बाढ़ से भारी तबाही के बाद वीरपुर बराज पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। कोसी बराज के 56 में से 17 फाटक खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी स्पर, स्टड एवं अन...
SC की फटकार के बाद FSSAI का बड़ा कदम… खाद्य पदार्थों के पैकेटों पर लिखी होगी चीनी-नमक की मात्रा

SC की फटकार के बाद FSSAI का बड़ा कदम… खाद्य पदार्थों के पैकेटों पर लिखी होगी चीनी-नमक की मात्रा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने पैक फूड (Packaged food) पर शिंकजे की तैयारी शुरू कर दी है। जिन खाद्य पदार्थों में चीनी (Sugar), फैट और नमक की मात्रा तय मानक से अधिक होगी, उनके पैकेट या डिब्बे के ऊपरी हिस्से पर हाई शुगर, हाई फैट और हाई सॉल्ट के रूप में चेतावनी लाल रंग में अंकित करना अनिवार्य किया जा सकता है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) (Food Safety and Standards Authority of India - FSSAI) ने जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की पीठ के समक्ष दाखिल छह पन्नों के हलफनामे में यह जानकारी दी। कोर्ट को बताया गया कि इससे जुड़ा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। एफएसएसएआई ने कहा कि यह चेतावनी तस्वीर (षट्भुजाकार) के रूप में अंकित होगी, ताकि ग्राहक आसानी से पहचान सकें कि किन खाद्य पदार्थ में नमक या चीनी जैसे पदार्थ अधिक ‌मात्रा में हैं। इसका फॉन्...