Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

Day: August 7, 2026

मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मनोरंजन
आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और लगातार बढ़ते सामाजिक दबाव के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। निर्देशक कमल चंद्रा की 'आर्यभट्ट का जीरो' इसी संवेदनशील विषय को भावनात्मक और प्रेरक अंदाज में पेश करती है। यह सिर्फ एक युवक की सफलता-असफलता की कहानी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पारिवारिक रिश्तों और खुद पर भरोसा बनाए रखने की सीख देने वाली फिल्म है। लंबे समय बाद हिमांश कोहली एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो उनकी अभिनय क्षमता को नए अंदाज में सामने लाता है। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के रहने वाले ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ बग्गू (हिमांश कोहली) के इर्द-गिर्द घूमती है। साधारण परिवार से आने वाला बग्गू अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, लेकिन हर कदम पर उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है। उसकी प्रेमिका रिंकू (सोनाली सेहगल) की शादी एक अफसर से हो जाती है, जिसके...
जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

जीरम घाटी नक्सली हमला मामले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी अंतिम बहस

छत्तीसगढ़
जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुचर्चित जीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले की सुनवाई अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से न्यायालय में चल रहे इस प्रकरण में आगामी 10 अगस्त को अंतिम बहस निर्धारित की गई है। इसके बाद न्यायालय निर्णय की तिथि घोषित कर सकता है। इस मामले में कुल 11 आरोपिताें के विरुद्ध अभियोजन चल रहा है। इनमें से एक आरोपित की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपिताें के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई जारी है। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कुल 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं। गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अब मामला अंतिम बहस के चरण में पहुंच गया है। 10 अगस्त को होने वाली अंतिम बहस के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने अंतिम तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे। इसके बाद सभी की नजरें न्यायालय के फैसले पर टिकी...
चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

चावल महोत्सव के साथ मनेगा रोजगार और आवास दिवस

छत्तीसगढ़
धमतरी। शासन के निर्देशानुसार सात अगस्त को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तथा वीबी-जी रामजी के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी, हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्माण संबंधी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। स्व-सहायता समूहों की दीदियों को आवास निर्माण सामग्री की आपूर्ति और आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, आवास परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार दिवस ...
बायर डायरेक्टएकर्स की डीएसआर तकनीक से बदली धान की खेती की तस्वीर

बायर डायरेक्टएकर्स की डीएसआर तकनीक से बदली धान की खेती की तस्वीर

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भारत में धान देश की प्रमुख खाद्यान्न फसलों में शामिल है और अधिकांश क्षेत्रों में इसकी खेती अब भी पारंपरिक रोपाई पद्धति से की जाती है। इस पद्धति में पहले नर्सरी तैयार की जाती है, फिर पौधों की रोपाई की जाती है, जिससे सिंचाई, मजदूरी और समय—तीनों पर अधिक खर्च आता है। ऐसे समय में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का डोके गांव धान उत्पादन में एक नए बदलाव का उदाहरण बनकर उभरा है। यहां किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती की लागत घटाने और उत्पादन को अधिक टिकाऊ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की है। डोके गांव के अधिकांश किसान वर्षों से धान की खेती पर निर्भर रहे हैं। हालांकि लगातार बढ़ती मजदूरी, सिंचाई का खर्च और घटता मुनाफा उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था। हर सीजन में खेती की लागत बढ़ रही थी, जबकि आय अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में किसानों को खेती के अधिक व्यवहारिक और किफायती विकल्प की तला...
सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

सेना के लिए 2500 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदेगी सरकार… सैनिकों को 20 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचाएंगे हथियार और राशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) से सटी दुर्गम सीमाओं (Inaccessible Borders) पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। रक्षा मंत्रालय 2,500 से अधिक लॉजिस्टिक्स ड्रोन (Logistics drone) खरीदने की तैयारी में है। इस पहल के बाद सियाचिन ग्लेशियर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात जवानों तक राशन, हथियार और जीवनरक्षक दवाइयां पहले से अधिक तेजी और आसानी से पहुंचाई जा सकेंगी। युद्ध जैसी परिस्थितियों में गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण भी कम समय में मोर्चे तक पहुंचाए जा सकेंगे। तीन अलग-अलग ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए खरीदे जाएंगे ड्रोनभारतीय सेना ने लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीद के लिए रिक्वेस्ट फॉर इन्फॉर्मेशन (RFI) जारी कर दी है। योजना के तहत तीन श्रेणियों के ड्रोन खरीदे जाएंगे, जो अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में संचालन करने में सक्षम...
युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

युद्ध के बीच रूस में चल रहा गजब खेल… मुआवजे के लिए सैनिकों से शादी कर रहीं महिलाएं!

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को। यूक्रेन से युद्ध (Ukraine War) के बीच रूस (Russia) में एक नया घोटाला (New Scam) सामने आया है। सीएनएन की रिपोर्ट के कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाएं (Women) युद्ध पर जा रहे सैनिकों (soldiers) से जल्दबाजी में शादी (Fake Marriage) कर रही हैं और उनकी मौत के बाद मिलने वाला सरकारी मुआवजा (Compensation) हड़प जा रही है। रूस में हाल के महीनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें सैनिकों ने मोर्चे पर जाने से ठीक पहले या अस्पताल में मौत से पहले शादी की। इस पूरे घोटाले में सिर्फ महिलाएं व युवतियां ही नहीं, अस्पताल से लेकर सेना तक पर मिलीभगत के आरोप हैं। सबसे चर्चित मामला एक सैन्य अस्पताल में कार्यरत नर्स का है, जिस पर आरोप है कि उसने इलाज करा रहे पांच घायल सैनिकों से अलग-अलग समय पर शादी की। वह सैनिकों की मौत के बाद उनका मुआवजा लेना चाहती थी। पिता की मौत के बाद बेटी को पता चला-दो ...
लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

लद्दाख के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू होगी देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू/लेह । देश में पहली बार लद्दाख (Ladakh) के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में गाइडेड हाई-एल्टीट्यूड वाइल्ड लाइफ सफारी (Guided High-Altitude Wildlife Safari) शुरू होने जा रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena) ने स्नो लेपर्ड और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स पर विशेष सफारी शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल का उद्देश्य केवल पर्यटकों को दुर्लभ वन्यजीवों से रूबरू कराना ही नहीं, बल्कि स्थानीय समुदायों को संरक्षण गतिविधियों और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का भागीदार बनाना भी है। यह देश में समुदाय आधारित वन्यजीव संरक्षण और इको टूरिज्म का पहला व्यापक मॉडल माना जा रहा है। वन विभाग को कांजीरंगा और रणथंभौर की तर्ज पर विशेष ओपन बैक जीपों से गाइडेड सफारी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षित स्थानीय ड्राइवर और गाइड पर्यटकों को निर्धारित मार्गों पर ले जाएंगे।...
Women T-20 Asia Cup 2026 का शेड्यूल जारी…. 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women T-20 Asia Cup 2026 का शेड्यूल जारी…. 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

खेल
दुबई। महिला टी20 एशिया कप 2026 (Women Asia Cup 2026) का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में होगा। भारतीय महिला टीम (Indian Women's Team) अपने अभियान की सबसे बड़ी चुनौती 5 सितंबर को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रुप राउंड के बाद शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने गुरुवार (6 अगस्त) को टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया. इस बार क्रिकेट प्रेमियों की सबसे ज्यादा नजर 5 सितंबर पर रहेगी, जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आठ टीमों वाला यह टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा. उद्घाटन मुकाबला ग्रुप-A में हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, थाईलैंड, हॉन्गकॉ...
MP में फिर जोर पकड़ रहा मानसून…. आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

MP में फिर जोर पकड़ रहा मानसून…. आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) एक बार फिर जोर पकड़ रहा है. मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में तमाम सिनोप्टिक सिस्टम एक्टिव (Synoptic System Active) होने के कारण अगले 5 दिनों तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के उत्तरी जिलों में गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश छिटपुट रही. सबसे अधिक 60.0 मिलीमीटर (mm) बारिश मुरैना जिले में दर्ज की गई. सीहोर में सबसे तेज झोंकेदार हवाएं (37 किमी/घंटा) दर्ज की गईं. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजगढ़ में 33.0°C दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश 'फेयरली वाइडस्प्रेड' यानी व्यापक रही. सबसे अधिक 75.0 mm भारी बारिश सीधी जिले में दर्ज की गई. इसके अलावा सिंगरौली और मैहर में भी भ...
₹2000 के UPI ट्रांजैक्शन पर कौन देगा MDR…. वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा- भ्रम फैला रहे कांग्रेसी

₹2000 के UPI ट्रांजैक्शन पर कौन देगा MDR…. वित्त मंत्री ने दिया जवाब, कहा- भ्रम फैला रहे कांग्रेसी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली (संशोधन) विधेयक, 2027 (Payment and Settlement Systems (Amendment) Bill, 2027) बीते मंगलवार को संसद (Parliament) में पेश किया है. इस बिल को लेकर लगातार विपक्ष मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है. इस बिल के तहत मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (Merchant Discount Rate- MDR) लागू करने की बात कही गई है. यह चार्ज 2000 रुपये से ज्‍यादा की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लागू किया जा सकता है. यानी अगर 2000 रुपये से ज्‍यादा का पेमेंट एकबार में किया जाता है, तो MDR चार्ज देना होगा। संसद में विधेयक पेश होने के बाद से ही कन्फ्यूजन इस बात का है कि आखिर ये चार्ज किसपर लागू होगा. विपक्ष लगातार सरकार पर इसे लेकर निशाना साधता नजर आया. अब सरकार ने खुद साफ-साफ बता दिया है कि ये MDR Charge किस पर लागू होगा. वित्त मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर प...