Thursday, August 13खबर जो असर करे |
Shadow

बिहार में कोसी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग…. मचा हड़कंप

सहरसा। बिहार (Bihar) में कोसी एक्सप्रेस (Kosi Express) ‘द बर्निंग ट्रेन’ (‘The Burning Train’) बनने से बाल-बाल बची है। कोसी एक्सप्रेस के एसी बोगी (AC coach) में अचानक आग लग गई। इसके बाद ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। खौफजदा यात्री ट्रेन से कूदने लगे और फिर वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हटिया(रांची) जा रही कोसी एक्सप्रेस बुधवार को बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची। रफ्तार में जा रही ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच एम 2 में सोनवर्षा कचहरी-सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के बीच आग लग गई।


पहिये से आग की लपट और कोच में धुआं भरता देख यात्री दहशत में आ गए और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर सुबह 5.30 बजे ट्रेन के रुकते कोच से कूदकर जान बचाई। हालांकि, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन से पहले मौजूद फाटक संख्या 19 के गेटमैन ने ट्रेन के एक कोच से धुआं और नीचे पहिये से आग की लपटें देखकर स्टेशन मास्टर को कॉल कर सूचित कर दिया। जिस कारण ट्रेन के पहुंचते स्टेशन मास्टर, आरपीएफ जवान, ट्रेन के चालक, सहायक चालक और गार्ड ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।


लेकिन, आग बुझता नहीं देख अग्निशमन विभाग को सुबह 5.35 बजे सूचित किया गया। दस मिनट बाद पहुंची अग्निशमन दस्ता से दमकल गाड़ी से पानी का छिड़काव करते आग पर सुबह 5.57 बजे काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और 6 बजे चालक, सहायक चालक, स्टेशन मास्टर और गार्ड ने ट्रेन को आगे पीछे कर जांच की। जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद ट्रेन सुभब 6.13 बजे खुली। हालांकि, आग जब तक नहीं बुझी थी स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति रही। घटना की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *