Monday, August 17खबर जो असर करे |
Shadow

MP में झमाझम का दौर जारी…. आज भी इन जिलों में भारी बारिश की संभावना…. अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) का असर लगातार बना हुआ है. 17 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy rain) के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सीधी और डिंडोरी में बहुत भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।


मौसम विभाग (IMD) 17 अगस्त को सीधी और डिंडोरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इन इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं और गरज-चमक का असर भी देखने को मिल सकता है।


इन जिलों में तेज बारिश और हवाओं का असर
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी समेत कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं सतना, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और दमोह में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।


17 अगस्त से पहले 16 अगस्त को भी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी. रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्णा जैसे जिलों में बारिश का असर रहने का अनुमान था।


18 अगस्त को भी बना रहेगा बारिश का दौर
17 अगस्त के बाद 18 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है. खासकर पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. मौसम विभाग के व्यापक पूर्वानुमान में भी पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई है।


ऐसे में 17 अगस्त को तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, सड़कों पर फिसलन और तेज हवाओं के कारण पेड़ या कमजोर संरचनाओं के प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *