मध्यप्रदेश पुलिस का साइबर नवाचार राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित
भोपाल !
साइबर अपराध आज कानून-व्यवस्था के सामने तेजी से उभरती नई चुनौती है। तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी, डिजिटल अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक ओर जहां लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध की जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीक एवं नवाचार का उपयोग भी निरंतर बढ़ाया जा रहा है।
इसी दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर पुलिसिंग में किए जा रहे नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली है। भोपाल साइबर क्राइम में पदस्थ उप निरीक्षक श्री भरतलाल प्रजापति को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 6 एवं 7 अगस्त को आयोजित FutureCrime Summit 2026 के दौरान Future Crime Research Foundation (FCRF) द्वारा ‘FCRF Excellence Award 2026 – Excellence in Cyber Policing’ से सम्मान...









