UN में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- आतंकवाद को ‘स्टेट पॉलिसी’ की तरह इस्तेमाल करता है पड़ोसी देश
संयुक्त राष्ट्र/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्चस्तरीय बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को 'राज्य की नीति के एक औजार' (Tool of State Policy) के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और इस पर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट एवं अटल है।
UNSC के मंच के दुरुपयोग का लगाया आरोप'प्राकृतिक संसाधनों का सुशासन: शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नींव' विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए राजदूत हरीश ने कहा कि भारत का इरादा इस मंच पर द्विपक्षीय मुद्दे उठाने का नहीं था, लेकिन पाकिस्तान ने चर्चा का इस्तेमाल अपने "झूठे नैरेटिव" को आगे ब...








