100 दिन बाद बदला रुख: नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह पहली बार भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे अलग-अलग मुलाकात
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पदभार संभालने के बाद अपनाई गई अपनी कूटनीतिक नीति में बड़ा बदलाव किया है। शुरुआती 100 दिनों तक विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात से दूरी बनाए रखने वाले शाह अब इस सप्ताह भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग बैठक करेंगे। इसे नेपाल की विदेश नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एक ही दिन भारत और चीन के राजदूतों से होगी बैठक
नेपाल के विदेश मंत्रालय के समन्वय से प्रस्तावित इन बैठकों में प्रधानमंत्री शाह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। दोनों बैठकों को एक ही दिन आयोजित करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि इसके जरिए नेपाल यह संदेश देना चाहता है कि उसके लिए भारत और चीन दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं।
शुरुआत में अपनाया था अलग तरीका
27 मार्च को प्रधानमंत्री पद ...








