धरती का स्वसे स्वच्छ अंटार्कटिका भी आया प्लास्टिक प्रदूषण की चपेट में…. मिट्टी में मिले नैनोप्लास्टिक
वाशिंगटन। धरती (Earth) का सबसे स्वच्छ और मानव गतिविधियों से लगभग अछूता माना जाने वाला अंटार्कटिका (Antarctica) भी अब प्लास्टिक प्रदूषण (Plastic Pollution) की चपेट में आ चुका है। वैज्ञानिकों ने पहली बार अंटार्कटिका के भीतरी हिस्सों की मिट्टी में नैनोप्लास्टिक (Nano-Plastics) कणों की मौजूदगी दर्ज की है।
प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित इस अध्ययन ने संकेत दिया है कि प्लास्टिक प्रदूषण अब महासागरों, नदियों और शहरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पृथ्वी के सबसे दूरस्थ और संवेदनशील पारिस्थितिक तंत्र तक भी पहुंच चुका है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह खोज वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को रेखांकित करती है और भविष्य के लिए चेतावनी भी है।
क्या होता है नैनो प्लास्टिक?नैनो प्लास्टिक प्लास्टिक के अत्यंत सूक्ष्म कण होते हैं, जिनका आकार एक माइक्रोमीटर से भी कम होता...





