UP में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल… आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मॉनसून (Monsoon) ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy rain) और आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की घटनाओं में गुरुवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज (10 जुलाई) भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में संत कबीर नगर, कुशीनगर, बुलंदशहर, शामली और गाजियाबाद में लोगों की जान गई. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ समेत कई शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़क धंसने जैसी घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
बिजली गिरने से तीन की मौतसंत कबीर नगर के मेहदावल तहसील में खेतों में काम क...









