ड्रैगन की नई हिमाकत! समंदर से दागी 7300 KM रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल, PM मोदी समेत Quad देशों ने जताई चिंता
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य दादागीरी और समंदर के रास्ते परमाणु ताकत के प्रदर्शन ने दुनिया भर की चिंताओं को बढ़ा दिया है. चीन की एक न्यूक्लियर-पावर वाली सबमरीन ने समंदर से लंबी दूरी की एक खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया है. इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए मेलबर्न में द्विपक्षीय बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर विस्तार से चर्चा की और ड्रैगन की इस रणनीतिक चाल पर आपसी चिंता व्यक्त की.
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने सीधे तौर पर इस मिसाइल लॉन्च के मुद्दे को उठाया. भारत ने साफ किया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता हर हाल में बनी रहनी चाहिए.सोलोमन आइलैंड्स के पास गिरा पेलोड
सैन्य विशेषज्ञों और ताइवान के रक्षा अधिकारि...









