Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

माज़ा के 50 वर्ष पूरे होने पर विशेष डाक लिफाफा जारी, राष्ट्रीय आम दिवस पर किसानों का सम्मान

माज़ा के 50 वर्ष पूरे होने पर विशेष डाक लिफाफा जारी, राष्ट्रीय आम दिवस पर किसानों का सम्मान

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय आम आधारित पेय ब्रांड माज़ा के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय आम दिवस के मौके पर विशेष डाक लिफाफा (स्पेशल कवर) जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम उत्पादक किसानों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य भारत की आम परंपरा, किसानों के योगदान और आम आधारित मूल्य श्रृंखला को सम्मान देना रहा। विशेष डाक लिफाफे का विमोचन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने किया। कार्यक्रम में डाक विभाग के दिल्ली सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडे, कोका-कोला इंडिया एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया की वाइस प्रेसिडेंट (पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशन्स एंड सस्टेनेबिलिटी) देवयानी राणा, कंपनी के बॉटलिंग पार्टनर्स, आम आपूर्तिकर्ता संस्थाओं तथा अन्य सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, यह विशेष डाक लिफाफा भारत की आम विरासत औ...
ट्रंप की ईरान को फिर चेतावनी… बोले- होर्मुज के जहाज पर हमला हुआ तो एक पुल या बिजली संयंत्र को करेंगे नष्ट

ट्रंप की ईरान को फिर चेतावनी… बोले- होर्मुज के जहाज पर हमला हुआ तो एक पुल या बिजली संयंत्र को करेंगे नष्ट

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान (Iran) होर्मुज (Hormuz) में किसी जहाज पर हमला करता है, तो अमेरिका हर बार उसके एक पुल या बिजली संयंत्र को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी गई अपनी इस चेतावनी में ईरानी हमलों के जवाब में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अपनी पुरानी धमकियों को फिर से दोहराया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों पक्षों की ओर से हमले तेज हो गए हैं, जिससे युद्ध समाप्त करने का एक अंतरिम समझौता पूरी तरह से टूट गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ''अब से, इस्लामी गणराज्य ईरान जब भी होर्मुज में किसी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी अन्य हथियार से निशाना साधेगा, अमेरिका उसके एक पुल या बिजली संयंत्र पर बमबारी करेगा और उसे नष्ट कर देगा।'' ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दीवहीं, ईरान ...
MP : नरसिंहपुर के सगौरिया में प्राचीन जैन मंदिर से अष्टधातु की 18 प्रतिमाएं चुरा ले गए बदमाश

MP : नरसिंहपुर के सगौरिया में प्राचीन जैन मंदिर से अष्टधातु की 18 प्रतिमाएं चुरा ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) के करेली थाना (Kareli Police Station) क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सगौरिया स्थित प्राचीन जैन मंदिर (Ancient Jain Temple) में मंगलवार रात चोरी हुई। चोर मंदिर का ताला कटर से काटकर अंदर घुसे और वहां स्थापित लगभग 18 अष्टधातु की प्रतिमाएं चुरा ले गए। चोरी हुई प्रतिमाओं में भगवान महावीर स्वामी सहित अन्य जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां शामिल बताई जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही करेली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा रही है, साथ ही मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि ग्राम सगौरिया का यह जैन मंदिर क्ष...
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से 95 अरब डॉलर के बजट प्रस्ताव को मंजूरी, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर रहेगा सबसे बड़ा खर्च

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से 95 अरब डॉलर के बजट प्रस्ताव को मंजूरी, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर रहेगा सबसे बड़ा खर्च

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने 95 अरब डॉलर के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव मुख्य रूप से रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, किसानों को राहत और चुनावी कानूनों में बदलाव से जुड़े प्रावधानों के लिए तैयार किया गया है। प्रस्ताव को केवल रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिला, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी और कुछ रिपब्लिकन सदस्यों ने इसका विरोध किया। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला अमेरिकी सीनेट में होगा। 216-214 मतों से पारित हुआ प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में यह प्रस्ताव 216 के मुकाबले 214 मतों से पारित हुआ। सभी डेमोक्रेट सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। रिपब्लिकन नेतृत्व का कहना है कि मौजूदा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों और रक्षा जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त फंडिंग आवश्यक है। किन मदों पर होगा खर्च? बजट प्रस्ताव में विभिन्न क्षेत्रों के लिए धन आवंटित किया गया है— ...
सेना प्रमुख के कार्यालय में बदला बैकड्रॉप: विवादित पेंटिंग हटाकर लगाया गया भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न

सेना प्रमुख के कार्यालय में बदला बैकड्रॉप: विवादित पेंटिंग हटाकर लगाया गया भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख के साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय के लाउंज में लगी विवादित पेंटिंग को हटा दिया गया है। उसकी जगह अब भारतीय सेना का आधिकारिक प्रतीक चिह्न (एम्ब्लेम) लगाया गया है। यह वही स्थान है, जहां सेना प्रमुख विदेशी प्रतिनिधिमंडलों, राजनयिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करते हैं। इस बदलाव को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। डूरंड कप के वीडियो से सामने आया बदलाव यह बदलाव तब सार्वजनिक रूप से सामने आया, जब ईस्टर्न कमांड ने 25 जुलाई से शुरू हो रहे डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण के संबंध में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ का एक वीडियो संदेश जारी किया। 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालने वाले जनरल सेठ वीडियो में अपने कार्यालय में बैठे दिखाई दिए। वीडियो में उनके पीछे पहले लगी विवादित पेंटिंग की जगह भारतीय सेना का प्रतीक चिह्न स्पष्ट र...
Ayodhya: चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव… संत समाज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Ayodhya: चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर की व्यवस्था में बदलाव… संत समाज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने राम मंदिर (Ram Temple) की धार्मिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की पूरी निगरानी अब अयोध्या के संत समाज को सौंप दी है। ट्रस्ट ने धार्मिक समिति का पुनर्गठन करते हुए स्पष्ट किया है कि अब राम मंदिर (Ram Temple ) की सभी धार्मिक गतिविधियां वैदिक रामानंदी परंपरा के अनुरूप संचालित होंगी और इस संबंध में समिति का निर्णय सर्वोपरि माना जाएगा। समिति के अध्यक्ष ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि (Swami Govind Dev Giri) होंगे, जबकि इसमें अयोध्या के पांच प्रमुख संत राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास (निर्मोही अखाड़ा), महंत कमलनयन दास (मणिराम दास छावनी), महंत डॉक्टर रामानंद दास (रामकथा कुंज), अधिकारी राजकुमार दास (रामबल्लबा कुंज) और महंत मिथिलेशनंदिनी शरणको शामि...
100 दिन बाद बदला रुख: नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह पहली बार भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे अलग-अलग मुलाकात

100 दिन बाद बदला रुख: नेपाली पीएम बालेन्द्र शाह पहली बार भारतीय और चीनी राजदूतों से करेंगे अलग-अलग मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पदभार संभालने के बाद अपनाई गई अपनी कूटनीतिक नीति में बड़ा बदलाव किया है। शुरुआती 100 दिनों तक विदेशी राजदूतों से व्यक्तिगत मुलाकात से दूरी बनाए रखने वाले शाह अब इस सप्ताह भारत और चीन के राजदूतों से अलग-अलग बैठक करेंगे। इसे नेपाल की विदेश नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक ही दिन भारत और चीन के राजदूतों से होगी बैठक नेपाल के विदेश मंत्रालय के समन्वय से प्रस्तावित इन बैठकों में प्रधानमंत्री शाह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और चीनी राजदूत झांग माओमिंग से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। दोनों बैठकों को एक ही दिन आयोजित करने की तैयारी है। माना जा रहा है कि इसके जरिए नेपाल यह संदेश देना चाहता है कि उसके लिए भारत और चीन दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार हैं। शुरुआत में अपनाया था अलग तरीका 27 मार्च को प्रधानमंत्री पद ...
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर CJP का दावा: ‘ज्यादातर पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं’, छात्रों पर कार्रवाई रोकने की मांग

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर CJP का दावा: ‘ज्यादातर पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं’, छात्रों पर कार्रवाई रोकने की मांग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया गया, जबकि अधिकांश पुलिसकर्मियों को केवल मामूली चोटें आईं। पुलिस के आंकड़ों पर उठाए सवाल एक टीवी इंटरव्यू में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों से मिली जानकारी के आधार पर उनका दावा है कि लगभग 98 से 99 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को केवल सॉफ्ट टिश्यू (हल्की) चोटें आईं। सौरव दास ने कहा कि यदि धक्का-मुक्की होती है तो इस तरह की चोटें लगना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी मामूली चोटों के बावजूद बड़े बैंडेज लगाकर गंभीर स्थिति का संदेश देने की कोशिश कर र...
जंतर-मंतर प्रदर्शन: महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में ADCP संदीप लांबा हटाए गए, RAF जवानों पर हमले की भी जांच शुरू

जंतर-मंतर प्रदर्शन: महिला को थप्पड़ मारने के आरोप में ADCP संदीप लांबा हटाए गए, RAF जवानों पर हमले की भी जांच शुरू

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) संदीप लांबा को प्रदर्शन ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, जहां पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए। वहीं, प्रदर्शन के दौरान दो रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर कथित हमले के मामले में भी दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के बाद लिया गया फैसला पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीप लांबा को जंतर-मंतर पर चल रही कानून-व्यवस्था की ड्यूटी से हटाकर उनकी मूल तैनाती पर वापस भेज दिया गया है। संदीप लांबा दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANIPS) के अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर-पूर्व जिला में अतिरिक्त डीसीपी के पद पर कार्य...
MP: मुंबई के रेप के आरोपी को बचाने के लिए भिंड में बनाए फर्जी दस्तावेज…नायब तहसीलदार सहित 7 पर FIR

MP: मुंबई के रेप के आरोपी को बचाने के लिए भिंड में बनाए फर्जी दस्तावेज…नायब तहसीलदार सहित 7 पर FIR

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भिंड। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को कानून की गिरफ्त से बचाने के लिए फर्जी दस्तावेज (Forged documents) तैयार कर उसे नाबालिग घोषित करने का सनसनीखेज मामला हाल ही में भिंड (Bhind) में सामने आया था, जिसके बाद जिला न्यायालय ने इस मामले में प्रथम दृष्टया साजिश और कूटरचना के आरोपों को गंभीर मानते हुए 4 प्रशासनिक अधिकारियों सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश सिटी कोतवाली थाना पुलिस को दे दिए हैं। कोर्ट के आदेश के दायरे में तत्कालीन नायब तहसीलदार मोहनलाल शर्मा, तत्कालीन पटवारी संजीव शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी जादौन, तत्कालीन सचिव शेर सिंह यादव, सरपंच राजकुमार दुबे, कल्लू यादव, आशुतोष सिंह यादव को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ ऐक्शन लेने की बात कही गई है। आरोप है कि सभी ने मिलकर भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के यादव के पुरा के र...