Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात… असम में बाढ़ से 47 मौतें, लाखों लोग प्रभावित

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात… असम में बाढ़ से 47 मौतें, लाखों लोग प्रभावित

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली । देश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश (Monsoon Rain) का कहर लगातार जारी है। सबसे गंभीर स्थिति असम (Assam) में है, जहां बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। पिछले 24 घंटों में छह और लोगों की जान गई है। वहीं, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 7.21 लाख से अधिक हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, राज्य के 11 जिलों के 37 राजस्व सर्किलों और 883 गांवों में बाढ़ (Flood) का असर है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। कौन से जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं?एएसडीएमए (ASDMA) के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिला है, जहां करीब 3.75 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद चराइदेव में 1.86 लाख और जोरहाट में 1.15 लाख लोग प्रभावित हैं। गोलाघाट, होजाई, क...
फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर…. मात्र 16 दिन में ही 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर…. मात्र 16 दिन में ही 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। फ्रांस (France) में 2026 की भीषण गर्मी (Scorching Heat) ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. जून के आखिरी दिनों और जुलाई की शुरुआत के बीच देश में 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई. फ्रांस की पब्लिक हेल्थ एजेंसी (Public Health Agency) के मुताबिक, 17 जून से 2 जुलाई के बीच 21674 लोगों की मौत हुई, जबकि इस समय में आमतौर पर करीब 15910 मौतें होती हैं. यानी इस बार सामान्य से 5764 ज्यादा मौतें हुईं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि तेज गर्मी अब सिर्फ मौसम की परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी मौतें सीधे गर्मी की वजह से नहीं हुईं. ज्यादा तापमान ने कई लोगों की पहले से मौजूद बीमारियों को और गंभीर कर दिया, जिससे मौतों की संख्या बढ़ गई। फ्रांस में सामने आए नए आंकड़ों ने 2026 की हीटवेव के असर की गंभीर तस्वीर दिखाई है. शुरुआत में म...
CJP प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन…. नड्डा बने सरकार के संकटमोचक

CJP प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन…. नड्डा बने सरकार के संकटमोचक

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party- CJP) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) सरकार के मुख्य वार्ताकार के रूप में उभरे हैं। नड्डा न केवल छात्रों से बातचीत कर रहे हैं, बल्कि अस्पतालों में घायल प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात कर रहे हैं, जिसने उन्हें इस पूरे मामले के केंद्र में ला खड़ा किया है। इसी बीच अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने सरकार के आश्वासन के बाद 26 दिन से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया है। इस दौरान भी जेपी नड्डा मौजूद रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जबकि CJP ने साफ किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे तक उसका जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर...
MP के परिवार ने सांवरिया सेठ मंदिर में चढ़ाई चांदी की 19 सिल्लियां, एक भक्त ने सोने की बांसुरी की भेंट

MP के परिवार ने सांवरिया सेठ मंदिर में चढ़ाई चांदी की 19 सिल्लियां, एक भक्त ने सोने की बांसुरी की भेंट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
चित्तौड़गढ़/देवास। 'सेठों के सेठ' कहे जाने वाले चित्तौड़गढ़ जिले (Chittorgarh district) में स्थित सुप्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर (Shri Sanwariya Seth Temple) में भक्तों की श्रद्धा और दान-पुण्य की एक से बढ़कर एक मिसालें अक्सर देखने को मिलती हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले के सोनकच्छ से आए एक भक्त परिवार ने भगवान श्री सांवरिया सेठ के प्रति अपनी अटूट आस्था जताते हुए मंदिर में भारी-भरकम चांदी का चढ़ावा अर्पित किया है. इसके साथ ही एक अन्य श्रद्धालु ने भगवान के लिए बेशकीमती सोने की बांसुरी भेंट की है। दरअसल, मध्य प्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ निवासी श्रद्धालु परिवार ने कुल 19 छोटी-छोटी चांदी की सिल्लियां भगवान के श्री चरणों में अर्पित कीं। इन सभी सिल्लियों का कुल वजन लगभग 11 हजार 400 ग्राम है, जिसकी वर्तमान बाजार दर के अनुसार अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये ...
MP: स्टेट हाईवे पर बना नया पुल पहली ही बारिश में धंसा…., MPRDC के घटिया निर्माण की खुली पोल!

MP: स्टेट हाईवे पर बना नया पुल पहली ही बारिश में धंसा…., MPRDC के घटिया निर्माण की खुली पोल!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के घटिया स्तर का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है. स्टेट हाईवे 19 बरेली-पिपरिया मार्ग (State Highway 19: Bareilly-Pipariya Road) पर स्थित नयागांव के नए पुल की एप्रोच रोड पहली ही मूसलाधार बारिश में धंस गई हैं। निर्माण कार्य में भर्राशाही और लापरवाही का आलम यह है कि नए पुल से आवागमन बाधित होने के बाद नीचे बनाया गया डायवर्जन भी नाले के उफान में पूरी तरह डूब चुका है. इसके बावजूद मौके पर न तो सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं और न ही प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही को रोका है। जवान की मौत के बाद बना था नया पुलबता दें कि इसी नयागांव पुल पर 1 दिसंबर 2025 को मरम्मत कार्य के दौरान 50 साल पुराना जर्जर पुल अचानक ढह गया था. उस दर्दनाक हादसे...
दिल्ली प्रदर्शनः आज जंतर-मंतर पर सुबह से भारी हलचल…. दोपहर 12:30 बजे होगी CJP-सरकार की बैठक

दिल्ली प्रदर्शनः आज जंतर-मंतर पर सुबह से भारी हलचल…. दोपहर 12:30 बजे होगी CJP-सरकार की बैठक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) का आंदोलन (Nationwide Protest) NEET पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर जारी है. सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी, क्योंकि सरकार ने सुधार, मुआवजे और संसद में चर्चा का भरोसा दिया. PM मोदी ने सख्त कार्रवाई की बात कही, जबकि विपक्ष के नेता प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे. अब CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी ने आज देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है. इसी बीच सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सरकार ने उनसे कई मुद्दों पर आश्वासन दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और विपक्ष के नेता भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं। CJP लंबे समय से NEET प...
भारतीय मजदूर संघ : 71 वर्षों की राष्ट्रनिष्ठ श्रमिक यात्रा, जिसने श्रम आंदोलन को दिया भारतीय दृष्टिकोण

भारतीय मजदूर संघ : 71 वर्षों की राष्ट्रनिष्ठ श्रमिक यात्रा, जिसने श्रम आंदोलन को दिया भारतीय दृष्टिकोण

लेख
डॉ. मयंक चतुर्वेदी 23 जुलाई 1955 को स्थापित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) आज केवल देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन होने के नाते भारतीय श्रम दर्शन का सबसे सशक्त प्रतिनिधि है। वस्‍तुत: जब विश्व का श्रमिक आंदोलन पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच संघर्ष की धुरी पर घूम रहा था, तब राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना करते हुए श्रम आंदोलन को एक तीसरा मार्ग दिया, जिसके लिए कहा गया, "राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूरहित" का मार्ग। यही कारण है कि सात दशक बाद भी आज बीएमएस राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की रचनात्मक भागीदारी का एक सशक्त मंच बनकर खड़ा है। यहां ध्‍यान देने योग्‍य है कि भारतीय मजदूर संघ का जन्म ऐसे समय हुआ था, जब अधिकांश ट्रेड यूनियनें राजनीतिक दलों अथवा वैचारिक समूहों के प्रभाव में काम कर रही थीं। कहीं वर्ग संघर्ष की कम्युनिस्ट अवधारणा प्रमुख थी तो कहीं श्रमिक आंदोलन राजनीत...
मप्र के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में चयन

मप्र के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में चयन

खेल, मध्य प्रदेश
- 15 अगस्त से बेल्जियम-नीदरलैंड में शुरू होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व भोपाल। मध्य प्रदेश में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम एवं नीदरलैंड-2026 के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। यह विश्व कप 15 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बनने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बुधवार को बताया कि विवेक सागर प्रसाद का भारतीय पुरुष हॉकी टीम में चयन उनकी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके विवेक अब विश्व हॉकी के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार,...
250 कुत्तों के साथ ‘ओह माय डॉग’ पर नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, ट्रेलर जारी

250 कुत्तों के साथ ‘ओह माय डॉग’ पर नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, ट्रेलर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक अमित राय की आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'ओह माय गॉड' जैसी सफल फिल्म फ्रेंचाइजी के बाद अमित राय इस बार इंसान और जानवरों के रिश्ते पर आधारित भावनात्मक कहानी लेकर आए हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ 250 से अधिक कुत्तों की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है। कलाकारों की टोली में माही राय, पवन मल्होत्रा, गीता अग्रवाल शर्मा, सुलक्षणा बरुआ, राजेश कुमार और विजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ट्रेलर एक छोटे बच्चे और एक आवारा कुत्ते की मासूम दोस्ती से शुरू होता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ अप्रत्याशित घटनाएं भावनात्मक मोड़ लेती हैं और परिवार, संवेदनाओं तथा रिश्तों की गहराई को सामने लाती हैं। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ इंसान और जानवरों के बीच प्रेम, करुणा और इंसानियत का संदेश भी प्रमुखता से दिखाया गया है। 'ओह माय डॉग...
रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ का पार्टी ट्रैक ‘फ्रेंड फ्रेंड’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का नया पार्टी ट्रैक 'फ्रेंड फ्रेंड' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गीतों के बाद अब इस नए गाने ने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म के जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जबकि उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिलीज हुए 'फ्रेंड फ्रेंड' गीत में अमन और आकांक्षा की शानदार केमिस्ट्री और हाई-एनर्जी डांस देखने को मिलता है। पार्टी थीम पर आधारित इस गाने को मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी आवाज दी है। इसका संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है, जबकि गीत कुमार ने लिखे हैं। गाने में नासिर का रैप भी शामिल है, जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है। रोमांस, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर 'तेरा यार हूं मैं' में परेश रावल और जॉ...