Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सौर ऊर्जा

स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय, मस्क का बयान- नया अध्याय नहीं, एक पूरी किताब

स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय, मस्क का बयान- नया अध्याय नहीं, एक पूरी किताब

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और प्रसिद्ध टेक उद्यमी एलन मस्क की दो कंपनियों स्पेसएक्स और एक्सएआई का विलय हो गया है। स्पेसएक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने एक्सएआई को खरीद लिया है। इस विलय के बाद यह दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट इकाई बन गई है। स्पेसएक्स की वेबसाइट पर एक बयान में मस्क ने कहा, "यह सिर्फ अगला अध्याय नहीं, बल्कि स्पेसएक्स और एक्सएआई के अभियान की अगली किताब है।" सीएनएन की रिपोर्ट में इस विलय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस विलय को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में मुकाबला करने के लिए एक्सएआई को जरूरी नकद पूंजी और साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य में तकनीक (टेक्नोलॉजी) के महत्व के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। यह कदम यह भी दिखाता है कि मस्क जैसी कंपनियों जैसे टेक दिग्गज एआई में ऊंची छलांग लगाने के लिए कितनी म...
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 25वां रजत जयंती उत्सव धमतरी में मनाया गया

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का 25वां रजत जयंती उत्सव धमतरी में मनाया गया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को संभागीय कार्यालय धमतरी में जश्न का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालन अभियंता अनिल प्रसाद सोनी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अर्जुनी के पूर्व सरपंच कालीदास सिन्हा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवा में गुणात्मक सुधार हुआ है और लो-वोल्टेज की समस्या लगभग समाप्त हो चुकी है। ग्राम पंचायत रांवा के सरपंच नारदराम साहू और पीपरछेड़ी के सरपंच प्रतिनिधि निमेश साहू ने कहा कि देश में निरंतर विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण दायित्व विद्युत विभाग निभा रहा है। चाहे भीषण गर्मी हो, तेज बारिश, आंधी-तूफान या कड़ाके की ठंड—हर परिस्थिति में विद्युत कर्मी 24 घंटे, 365 दिन सेवा देने के ल...
भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किया सूर्य की रोशनी से संचालित सेल्फ-चार्जिंग ऊर्जा संग्रहण उपकरण

भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किया सूर्य की रोशनी से संचालित सेल्फ-चार्जिंग ऊर्जा संग्रहण उपकरण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय वैज्ञानिकों ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सूर्य की रोशनी से चलने वाला सेल्फ-चार्जिंग एनर्जी स्टोरेज डिवाइस विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक एक ही उपकरण में सौर ऊर्जा को संग्रहित करने और उसे स्टोर करने की क्षमता रखती है। इस डिवाइस को फोटो-कैपेसिटर नाम दिया गया है। यह शोध बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज़ के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है। अब तक सौर ऊर्जा प्रणालियों में बिजली उत्पादन और भंडारण के लिए अलग-अलग यूनिट्स का उपयोग किया जाता था, जिससे सिस्टम जटिल, महंगा और ऊर्जा हानि वाला हो जाता था। नई तकनीक इन सभी चुनौतियों को काफी हद तक दूर करती है। यह शोध रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री की प्रतिष्ठित पत्रिका सस्टेनेबल एनर्जी एव...
मालवा-निमाड़ में रूफ टॉप सोलर का आंकड़ा 50 हजार से अधिक

मालवा-निमाड़ में रूफ टॉप सोलर का आंकड़ा 50 हजार से अधिक

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए रूफ टॉप सोलर अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए रूफ टॉप सोलर की संख्या 50 हजार 500 के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी है। कंपनी पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में भी सबसे आगे है। प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 36 हजार से अधिक स्थलों पर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी समय पर पहुंचाने के लिए रोजाना समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में, निम्न दाब के 49 हजार 900 और उच्च दाब के 600 से ज्यादा उपभोक्ताओं के परिसरों में ...