Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। चांपा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपित को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित, जो कि पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है, की पहचान दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके उर्फ कुशवा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित केशव राठौर, निवासी सिवनी, 30 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। उसी दौरान आरोपित ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने पीड़ित की जेब से 1000 रुपये नकद और एक ब्लूटूथ हेडफोन, जिसकी कीमत लगभग 300 रुपये बताई गई है, लूटकर मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने फौरन कार्रवाई की।

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को कुरदा मोड़, चांपा के पास पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 980 रुपये नकद और लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बीएस लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *