Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Local News

<strong>रोडवेज बस चालक-परिचालक पर हमला, लूट की घटना सामने आई</strong>

रोडवेज बस चालक-परिचालक पर हमला, लूट की घटना सामने आई

अपराध
आज़मगढ़, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में बीती रात प्रयागराज से गोरखपुर जा रही परिवहन निगम की बस को रोककर कुछ अज्ञात लोगों ने चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने बस का शीशा तोड़ दिया और परिचालक से नकदी समेत जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए। पीड़ित परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हरदोई जनपद के बेहटा गोकुल निवासी दीपक दीक्षित पुत्र अशोक कुमार दीक्षित रोडवेज बस संख्या UP78KN0335 पर परिचालक के पद पर तैनात हैं। देर रात वे बस लेकर प्रयागराज से गोरखपुर वाया आज़मगढ़ होकर जा रहे थे। जैसे ही बस आज़मगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के भीरा के पास पहुंची, कुछ लोगों ने बस रुकवाकर चालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और बस का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपिताें ने चालक को नीचे उतारकर मारपीट की। परिचालक दीपक दीक्षित जब ब...
चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपित गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। चांपा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपित को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित, जो कि पूर्व में भी अन्य मामलों में जेल जा चुका है, की पहचान दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके उर्फ कुशवा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित केशव राठौर, निवासी सिवनी, 30 जनवरी को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। उसी दौरान आरोपित ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपित ने पीड़ित की जेब से 1000 रुपये नकद और एक ब्लूटूथ हेडफोन, जिसकी कीमत लगभग 300 रुपये बताई गई है, लूटकर मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक...