Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

युवाओं के सपने साकार करते हुए हमारा देश आगे बढ़ें, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सारंगपुर में युवा संगम रोजगार मेले को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रोजगारपरक कार्यों के जरिए युवाओं के सपनों को साकार करना और देश को आगे बढ़ाना, हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि युवा अपने जीवन को सुधारने और देश को उन्नत बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत युवाओं को स्टार्ट-अप नीति और अन्य योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। सारंगपुर में आयोजित इस मेले में शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, देवास, भोपाल और गुना जिलों के युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेले में 150 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे। युवा संगम रोजगार मेले की महत्ता को बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिव्यांगजन को रोजगार देने की दिशा में भी सहायक होगा। कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि इस मेले में 35 हजार युवाओं में से 10 हजार 112 युवाओं को रोजगार मिला, जो अब तक के सभी रोजगार मेलों में एक नया रिकॉर्ड है। मेले में टाटा, महिंद्रा और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *