MP: रतलाम में सरकारी शिक्षक के तबादले का अनोखा विरोध… 40 छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ा
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) में एक सरकारी स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने अपने पसंदीदा शिक्षक (Favorite Teacher) के तबादले के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया. छात्रों ने साफ कह दिया कि जब तक उनके शिक्षक बद्रीलाल राठौर (Teacher Badrilal Rathore) की दोबारा स्कूल में वापसी नहीं होती, तब तक वे स्कूल नहीं जाएंगे. इस विरोध प्रदर्शन ने पूरे इलाके का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
"राठौर सर वापस आएंगे, तभी हम स्कूल जाएंगे"यह मामला रतलाम जिले के रूपनगर गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल का है. यहां करीब 40 छात्र पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं. मंगलवार को छात्र अपने अभिभावकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. एक तख्ती पर लिखा था, "राठौर सर वापस आएंगे, तभी हम स्कूल जाएंगे।"
कक्षा पांच की छात्रा तन्वी ने कहा कि वह...





