Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

गजकेसरी राजयोग में मनेगी आषाढ़ पूर्णिमा 2026….इन 4 राशि वालों पर होगा धन लाभ

गजकेसरी राजयोग में मनेगी आषाढ़ पूर्णिमा 2026….इन 4 राशि वालों पर होगा धन लाभ

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima) यानी 29 जुलाई 2026 को चंद्रमा मकर राशि में और गुरु बृहस्तपति (Guru Brihaspati) ग्रह का संचरण कर्क राशि में होगा. इस तरह गुरु-चंद्र के बीच समसप्तक योग के निर्माण होने से गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga 2026) बनेगा. यह योग 48 से 54 घंटे तक सक्रिय रह सकता है. गजकेसरी राजयोग (Gajakesari Rajyoga 2026) 4 राशि के लोगों के लिए अति शुभ सिद्ध हो सकता है। ध्यान दें ज्ञान के कारक गुरु और मन के कारक चंद्रमा के बीच जब एक युति होती है या एक-दूसरे से ये दोनों ग्रह सप्तम भाव में होते हैं तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है. आइए जानें किन 4 राशि के लोगों को इस राजयोग से सुख, सम्मान और धन की प्राप्ति होगी। कर्क राशिगजकेसरी योग कर्क राशि को अति शुभ परिणाम दे सकता है. आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे. आध्यात्मिक और धार्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. पुरानी मनोकामन...
UP: टीचर ने पेंट में पेशाब करने पर बच्चे को दी खौफनाक सजा…. चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट

UP: टीचर ने पेंट में पेशाब करने पर बच्चे को दी खौफनाक सजा…. चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट

राज्य, राष्ट्रीय
वाराणसी। यूपी (UP) के वाराणसी (Varanasi) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्चे के पैंट में पेशाब (Peeing in Pants) करने पर टीचर (Teacher) ने खौफनाक सजा दे डाली। टीचर ने मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से दाग दिया। उधर, बच्चे के परिजन ने अब इस घटना की शिकायत थाने में की है। वहीं, ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये मामला अकथा के जेडी नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने शनिवार को शिक्षिका, प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि उनके पांच साल के बेटे ने पैंट में पेशाब कर दिया। इससे गुस्साई शिक्षिका ने चाकू गरम कर प्राइवेट पार्ट दाग दिया। तहरीर में बताया है कि बेटा नर्सरी का छात्र हैं। वह अकथा स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को स्कूल में उसने अपनी शिक्...
UP: हरदोई में हाई-प्रोफाइल चोरी… खाने में नींद की दवा मिलाकर घर में रखे 1.29 करोड़ कैश उड़ा ले गए नौकर, 16 पकड़ाए

UP: हरदोई में हाई-प्रोफाइल चोरी… खाने में नींद की दवा मिलाकर घर में रखे 1.29 करोड़ कैश उड़ा ले गए नौकर, 16 पकड़ाए

राज्य, राष्ट्रीय
हरदोई। 17 जुलाई की रात... घर के लोग गहरी नींद (Deep sleep) में सो रहे थे. अलमारी की चाबी तकिए के नीचे रखी थी. घर के अंदर आने-जाने वाले लोगों को सब पता था. कुछ घंटों बाद अलमारी खाली थी और नोटों से भरे 8 बैग गायब. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में हुई करोड़ों की इस चोरी ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए थे. लेकिन अब पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी (High-profile theft) की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हरदोई पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत 16 लोगों को पकड़ लिया है और उनके कब्जे से करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये की नकदी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि अभी कुछ आरोपी फरार हैं. यह वारदात शहर कोतवाली के रेलवेगंज इलाके में रहने वाले थोक परचून कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई थी. शुरुआत में शक घर में काम करने वाले तीन नौकरों पर गया और पुलिस की जांच भी वहीं से शुरू हुई। जांच आगे बढ़ी तो साम...
ट्विशा शर्मा केस : स्पेशल कोर्ट ने भी खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका

ट्विशा शर्मा केस : स्पेशल कोर्ट ने भी खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) की एक स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने पूर्व मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) की जमानत याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि उन पर लगे आरोप गंभीर हैं. गिरिबाला सिंह ट्विशा की सास हैं। ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं. बाद में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को दहेज के लिए परेशान करने, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की जांच सेंट्रल CBI कर रही है। जमानत याचिका शुरू में स्पेशल जज नीलम शुक्ला के सामने लिस्ट की गई थी, जिन्होंने मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था. बाद में मामला स्पेशल जज राम प्रताप मिश्रा की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां विस्तार से बहस हुई. कोर्ट ने शुक्र...
मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश…. कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात, आज इन राज्यों में अलर्ट

मैदानों से लेकर पहाड़ों तक झमाझम बारिश…. कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात, आज इन राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में मानसून (Monsoon) अब पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है. मैदानों से लेकर पहाड़ों तक में बरसात जमकर (Heavy rainfall) हो रही है. पहाड़ों में भूस्खलन (Landslide) से कई जगहें रास्ते ठप पड़े हैं. मैदानी इलाकों में कई जगह बाढ़ के हालात भी बन रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम और कुछ राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. जहां दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बौछारें पड़ने से मौसम सुहावना रहेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों और तटीय इलाकों में मानसूनी हवाओं की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?सबसे पहले बात दिल्ली-एनसीआर की कर लेते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस क्षेत्र में बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है. दिन भर में एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधि...
अनाहत सिंह ने रचा इतिहास…. जीता वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन का खिताब

अनाहत सिंह ने रचा इतिहास…. जीता वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैम्पियन का खिताब

खेल
नियाग्रा-ऑन-द-लेक। भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी (Indian squash player) अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने इतिहास रच दिया है. 18 वर्षीय अनाहत ने कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (World Junior Squash Championships 2026) में गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया. 25 जुलाई (शनिवार) को आयोजित फाइनल में टॉप सीड अनाहत ने दूसरे वरीयता प्राप्त मिस्र की रुकय्या सलेम को लगातार गेमों में 11-3, 11-7, 11-9 से हराया। अनाहत सिंह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि जूनियर विश्व स्क्वैश चैम्पियनशिप के इतिहास में इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी चैम्पियन नहीं बन सका था. अनाहत ने 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशना चिनप्पा से भी एक कदम आगे बढ़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खिताबी मुकाबले में अनाहत सिंह शुरू से ही पूरी तरह हावी रहीं. पहले गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए...
पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
NEET पेपर लीक आंदोलन पर विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, 20 हजार से अधिक संदिग्ध अकाउंट रडार पर नई दिल्ली। नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर सक्रिय संदिग्ध विदेशी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित बताए जा रहे 20 हजार से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है। इन अकाउंट्स की गतिविधियों और इनके जरिए साझा किए गए कंटेंट की जांच जारी है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में सूत्रों के मुताबिक, ये संदिग्ध अकाउंट इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व में ट्विटर), फेसबुक, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पाए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इनका इस्तेमाल ऑनलाइन नैरेटिव को प्रभावित करने और आंदोलन से जुड़ी सामग्री को व्यापक स्तर पर प्...
पैलेट गन क्या होती है? कब और किन परिस्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल, क्या कहते हैं नियम

पैलेट गन क्या होती है? कब और किन परिस्थितियों में होता है इसका इस्तेमाल, क्या कहते हैं नियम

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हाल के छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान एक छात्र पैलेट गन के छर्रों से घायल हुआ है। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके पास पैलेट गन नहीं है और प्रदर्शन के दौरान ऐसे किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस विवाद के बीच यह जानना जरूरी है कि पैलेट गन क्या होती है, इसका इस्तेमाल किन परिस्थितियों में किया जाता है और भारत में इसके उपयोग को लेकर क्या नियम हैं। क्या होती है पैलेट गन? पैलेट गन एक कम-घातक (Less Lethal) हथियार मानी जाती है, जिससे फायर करने पर एक साथ बड़ी संख्या में छोटे-छोटे धातु के छर्रे (पैलेट) निकलते हैं। ये छर्रे तेज गति से फैलते हैं और एक निश्चित दूरी के बाद अलग-अलग दिशाओं में बिखर जाते हैं। इसी कार...
850 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, 22 जुलाई 2028 के सूर्य ग्रहण के लिए अभी से फुल हुए होटल; जानिए क्या है खास

850 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, 22 जुलाई 2028 के सूर्य ग्रहण के लिए अभी से फुल हुए होटल; जानिए क्या है खास

अंतरराष्ट्रीय, विशेष समाचार
नई दिल्ली। दुनिया की कुछ खगोलीय घटनाएं ऐसी होती हैं, जिनका इंतजार पीढ़ियां करती हैं। ऐसी ही एक दुर्लभ घटना 22 जुलाई 2028 को न्यूजीलैंड के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिलेगी। इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण (टोटल सोलर एक्लिप्स) दिखाई देगा, जिसे इस क्षेत्र में करीब 850 वर्षों बाद देखा जाएगा। यही वजह है कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए दुनिया भर के लोग अभी से तैयारी कर रहे हैं और कई होटलों की बुकिंग दो साल पहले ही पूरी हो चुकी है। करीब तीन मिनट तक दिन में छा जाएगा अंधेरा खगोलीय गणनाओं के अनुसार, 22 जुलाई 2028 को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:17 बजे चंद्रमा सूर्य के ठीक सामने आ जाएगा। इससे दक्षिणी न्यूजीलैंड में लगभग 100 किलोमीटर चौड़े क्षेत्र में 2 मिनट 51 सेकंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा जाएगा और यह दृश्य हजारों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। ...
हाईवे पर पुल-टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर है तो 40% तक कम लगेगा टोल टैक्स… NHAI ने बदला नियम

हाईवे पर पुल-टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर है तो 40% तक कम लगेगा टोल टैक्स… NHAI ने बदला नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। यदि आपके रास्ते में लंबे पुल, सुरंगें, फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड आते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले कम टोल टैक्स (Toll Tax) चुकाना होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियमों में संशोधन किया गया है। इसे लागू करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को नए नियमों के तहत टोल दरों की समीक्षा और संशोधन प्रक्रिया शुरू करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया है। आमतौर पर किसी भी हाईवे पर पुल, टनल या एलिवेटेड स्ट्रक्चर (Elevated structure) का निर्माण करना और उसका रखरखाव करना बेहद खर्चीला काम होता है। यही वजह थी कि पुराने नियमों के तहत इनकी लंबाई को 10 गुना मानकर टोल की गणना की जाती थी। उदाहरण के लिए यदि क...