वियतनाम बोट हादसे में 15 भारतीयों की मौत…बाल-बाल बचे शख्स ने सुनाई आपबीती.. बोला- कुछ ही सेकेंड में सब कुछ हो गया
नई दिल्ली। वियतनाम (Vietnam) का खूबसूरत पर्यटन स्थल 'फु क्वोक द्वीप' ('Phu Quoc Island') उस समय चीख-पुकार और मातम में बदल गया, जब भारतीय पर्यटकों (Indian Tourists) को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जिनमें 13 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए ये पर्यटक दक्षिण भारत के मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर्स थे, जो मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल (Mobile company Lava International) की तरफ से आयोजित एक इंसेंटिव टूर पर वियतनाम गए थे।
"सब कुछ कुछ ही सेकेंडों में हो गया"इस भयावह हादसे में बाल-बाल बचे तमिलनाडु के पलानी के रहने वाले निर्मल कुमार ने उस खौफनाक मंजर की दास्तान सुनाई। उन्होंने कहा, "हम करीब 39 लोग बोट पर लंच के लिए निकले थे। बोट पूरी तरह से बंद थी। हम अभी तट से आधा किलोमीटर भी दूर नहीं गए थे कि अचानक समुद्र में उठ...









