‘चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा’, ट्रंप का बड़ा दावा; FBI-CIA से जांच की मांग
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित करते हुए चुनावी सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कई गंभीर दावे किए। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने करीब 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का संवेदनशील डेटा हासिल कर लिया है। ट्रंप के मुताबिक, यह मामला अमेरिकी चुनावी व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है और इसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि इस कथित डेटा चोरी में मतदाताओं के नाम, पते, फोन नंबर, राजनीतिक प्राथमिकताओं समेत कई संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं। उनका दावा था कि इस तरह का डेटा चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने और अन्य गलत गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
'मामले को दबाने की कोशिश हुई'
ट्रंप ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारियों और तथाकथित "डीप स्टेट" से जुड़े लोगों ने चीन से जुड़े इस मामले को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की। उन्हो...









