Tuesday, September 1खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

रेप पीड़िता: सुप्रीम कोर्ट का आया निर्णय एक सबक, उनके लिए जो अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं!

रेप पीड़िता: सुप्रीम कोर्ट का आया निर्णय एक सबक, उनके लिए जो अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं!

लेख
डॉ. निवेदिता शर्मा गाजियाबाद की चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को इलाज देने से इनकार करने वाले दो निजी अस्पतालों पर सर्वोच्च न्यायालय की तीखी टिप्पणी ने सभी देशवासियों का अपनी ओर ध्‍यान खींचा है। पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, पुलिस तंत्र, प्रशासनिक जवाबदेही और सामाजिक संवेदनशीलता पर ऐसे मामले सामने आने पर गंभीर प्रश्न खड़े हो जाते हैं। मु एक तरह से देखें तो मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने जिस स्पष्टता से कहा कि "यदि आपने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया तो अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखने का कोई अधिकार नहीं है," वह उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो अपने पेशे को केवल व्यवसाय समझ बैठे हैं या जो जिम्‍मेदारी उन्‍हें मिली है, उससे जुड़ा वह कार्य जिम्‍मेदारीपूर्वक पूर्ण करना नहीं चाहते। इस घटना में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। परिजन उसे उपचार क...
लद्दाख में ओएनजीसी की बड़ी सफलता, दूसरे जियोथर्मल कुएं की खुदाई पूरी; स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मिलेगी रफ्तार

लद्दाख में ओएनजीसी की बड़ी सफलता, दूसरे जियोथर्मल कुएं की खुदाई पूरी; स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मिलेगी रफ्तार

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने लद्दाख की पुगा घाटी में दूसरे जियोथर्मल (भू-तापीय) कुएं की सफलतापूर्वक खुदाई पूरी कर ली है। इस उपलब्धि के साथ भारत के पहले प्रायोगिक जियोथर्मल बिजली संयंत्र की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। एक महीने में पूरी हुई 1,000 मीटर गहरी खुदाई ओएनजीसी ने बताया कि उसकी अनुसंधान एवं विकास इकाई ओएनजीसी एनर्जी सेंटर ने समुद्र तल से करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पुगा घाटी में लगभग 1,000 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग का काम करीब एक महीने में पूरा किया। कंपनी के अनुसार यह अभियान पहले जियोथर्मल कुएं की तुलना में कम समय और कम लागत में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पहले कुएं से मिले थे उत्साहजनक संकेत यह दूसरा कुआं पहले जियोथर्मल कुएं की सफलता के आधार पर तैयार किया गया है। पहले कुएं से उबलते तापमान से अ...
हांगकांग पर बदले अमेरिका के सुर: चीन का बड़ा दावा, क्या अब खत्म होगी कारोबारी तनातनी और मिलेगी राहत?

हांगकांग पर बदले अमेरिका के सुर: चीन का बड़ा दावा, क्या अब खत्म होगी कारोबारी तनातनी और मिलेगी राहत?

अंतरराष्ट्रीय
हांगकांग। मैड्रिड वार्ता के बाद अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। हांगकांग से जुड़े पुराने अमेरिकी कार्यकारी आदेश को आगे नहीं बढ़ाने के दावे ने व्यापारिक संबंधों में नई उम्मीद जगाई है। हालांकि प्रतिबंध पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, लेकिन यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और संभावित व्यापारिक राहत का संकेत माना जा रहा है।अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रही व्यापारिक तनातनी अब कम होती नजर आ रही है। मैड्रिड में हुई आर्थिक वार्ता के बाद चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने दावा किया है कि अमेरिका उस पुराने कार्यकारी आदेश को आगे नहीं बढ़ाएगा, जिसके तहत हांगकांग का विशेष व्यापारिक दर्जा खत्म किया गया था। इस फैसले को दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।क्या ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात का असर दिखने लगा?दो महीने पहले बीजिंग में अमेरिकी राष्ट...
ईरान का बड़ा दावा: बहरीन में अमेरिकी ड्रोन ठिकाने और AI केंद्र पर मिसाइल हमला, स्वतंत्र पुष्टि नहीं

ईरान का बड़ा दावा: बहरीन में अमेरिकी ड्रोन ठिकाने और AI केंद्र पर मिसाइल हमला, स्वतंत्र पुष्टि नहीं

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान/वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और सेना ने कहा है कि उन्होंने बहरीन, इराक और हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी हितों को निशाना बनाते हुए कई सैन्य अभियान चलाए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही अमेरिका या बहरीन की ओर से तत्काल आधिकारिक पुष्टि जारी की गई है। बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, IRGC ने बहरीन में स्थित अमेरिकी सेना के मानवरहित विमान (UAV) संचालन से जुड़े एक ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई में अमेरिकी ड्रोन डिपो को भारी नुकसान पहुंचा। ईरान ने यह भी दावा किया कि बहरीन के...
मुजफ्फरनगर में बहू ने ब्लेड से किया ससुर पर हमला, छेड़छाड़ के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर में बहू ने ब्लेड से किया ससुर पर हमला, छेड़छाड़ के आरोप के बाद पुलिस जांच में जुटी

अपराध, राष्ट्रीय
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि महिला को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने ससुर जाकिर पर ब्लेड से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका ससुर लंबे समय से उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करता था। महिला का कहना है कि लगातार हो रही इस हरकत से परेशान हो...
‘हमारे टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं’, चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के बाद भारत का बड़ा बयान

‘हमारे टर्मिनल को कोई नुकसान नहीं’, चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमले के बाद भारत का बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि ईरान में अमेरिकी हमलों के बावजूद भारत द्वारा संचालित चाबहार बंदरगाह के 'शाहिद बेहिश्ती टर्मिनल' को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. अप्रैल में अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भारत इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहा है.ईरान के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह पर इस सप्ताह हुए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद भारत सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बावजूद चाबहार बंदरगाह के 'शाहिद बेहिश्ती टर्मिनल' को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस टर्मिनल का संचालन भारत द्वारा किया जाता है. इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि ईरान के खिलाफ चल रहे उनके नए सैन्य अभियान के तहत इस सप्ताह चाबहार बंदरगाह को निशाना बनाया गया था. चाबहा...
J&K: सुरक्षा बलों ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम… आतंकियों को खदेड़ा

J&K: सुरक्षा बलों ने LoC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम… आतंकियों को खदेड़ा

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी जिले (Rajouri district) में नियंत्रण रेखा (LoC) पर शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घुसपैठ (Infiltration) की एक संभावित कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने एक संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे राजौरी के तारकुंडी फॉरवर्ड एरिया में हुई। सीमा की रखवाली कर रहे सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देखा, जिसके बाद सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए छोटे हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद सीमा पार पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। दोनों तरफ से यह गोलाबारी करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर चलती रही। अधिकारियों ने स्पष्ट कि...
Pak: आतंकी संगठनों में अब महिलाओं की हो रही भर्ती… हनी ट्रैप की भी दी जा रही ट्रेनिंग

Pak: आतंकी संगठनों में अब महिलाओं की हो रही भर्ती… हनी ट्रैप की भी दी जा रही ट्रेनिंग

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत (India) की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों (Intelligence agencies) के ताजा आकलन में पाकिस्तान (Pakistan) स्थित आतंकी संगठनों (Terrorist organizations) की रणनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। खुफिया इनपुट के अनुसार, आतंकी संगठन अब महिलाओं की सुनियोजित तरीके से भर्ती के लिए गुप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। इन प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य महिलाओं को आतंकवादी नेटवर्क में अलग-अलग भूमिकाओं के लिए तैयार करना है। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 4 सप्ताह तक चलते हैं और इन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा जीवन कौशल सिखाने के नाम पर आयोजित किया जाता है। हालांकि, वास्तविक मकसद महिलाओं को आतंकी संगठनों के लिए तैयार करना है। एजेंसियों के अनुसार, इन कार्यक्रमों के लिए बैच बनाए जाते हैं। कुछ चुनिंदा मदरसों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया जाता है। इन स्थानों पर आने वाली महिला परिजनों के जरिए ...
पश्चिम बंगाल से गायब हो गई 15 साल की नेशनल लेवल की शूटर….परिवार ने दर्ज कराया केस

पश्चिम बंगाल से गायब हो गई 15 साल की नेशनल लेवल की शूटर….परिवार ने दर्ज कराया केस

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 15 साल की नेशनल शूटर (National Shooter) गायब हो गई। इस शूटर का नाम दमयंती सेन (Damayanti Sen) बताया गया है। वह सेंट्रल हावड़ा के उमाचरण भट्टाचार्य लेन की रहने वाली है। दमयंती स्टेट लेवल पर शूटिंग में पूरी तरह से सक्रिय है। इसके अलावा वह नेशनल लेवल के टीम ट्रायल्स में भी चयनित हो चुकी है और इसके लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटी है। दमयंती के गायब होने के बाद उसके परिवार ने पुलिस में केस कर दिया है। पुलिस दमयंती की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने किसी तरह का मनमुटाव होने की बात से भी इनकार किया है। घर का सामान खरीदने निकली थीजानकारी के मुताबिक दमयंती गुरुवार को घर का सामान खरीदने निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। जब काफी देर हो गई तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी देर ...
मुकेश अंबानी को बड़ा झटका…. पहली तिमाही में 22% गिरा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा

मुकेश अंबानी को बड़ा झटका…. पहली तिमाही में 22% गिरा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
मुम्बई। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) (Reliance Industries Limited - RIL) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा (Profit) सालाना आधार पर 22 प्रतिशत घटकर 20,946 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में एशियन पेंट्स की हिस्सेदारी बेचने से उसे एकबारगी बड़ा लाभ हुआ था, जिससे उसका मुनाफा 26,994 करोड़ रुपये रहा था। इस वजह से इस बार लाभ में गिरावट दिख रही है। रिलायंस ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में पिछले साल जैसा 8,924 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ नहीं था। हालांकि, अगर इस एकबारगी लाभ को हटा दिए जाए, तो कंपनी का मुख्य कारोबार स्थिर बना रहा। रिलायंस रिटेल के कारोबार का हालरिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) ने शुक्...