Monday, August 31खबर जो असर करे |
Shadow

Month: July 2026

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से बिना किसी कट के मंजूरी मिल गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म को बोर्ड ने बिना किसी बदलाव के प्रमाणपत्र दिया है। इसके साथ ही फिल्म 14 अगस्त को तय तारीख पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें लाहौर के एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसका सामना एक ऐसी हिंदू महिला से होता है, जो अपना पैतृक घर छोड़ने से इनकार कर देती है। विभाजन के दौर की भावनाओं और मानवीय रिश्तों को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। प्रीति पांच साल से अधिक समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर र...
DRDO की ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी से हवाई लक्ष्य को किया ध्वस्त; भारत की एयर डिफेंस ताकत बढ़ी

DRDO की ‘कुशा’ मिसाइल का सफल परीक्षण, लंबी दूरी से हवाई लक्ष्य को किया ध्वस्त; भारत की एयर डिफेंस ताकत बढ़ी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत ने अपनी हवाई सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट से दूर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी ‘कुशा’ (Kusha) मिसाइल प्रणाली का पहला सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तेज रफ्तार और अधिक ऊंचाई पर उड़ रहे इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य को सटीकता के साथ नष्ट कर अपनी क्षमता साबित की। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया था। लक्ष्य को इस तरह तैयार किया गया था कि वह उच्च गति और ऊंचाई पर आने वाले हवाई खतरे का प्रतिनिधित्व करे, जिसे ‘कुशा’ प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। कई तरह के हवाई खतरों से निपटने में सक्षम मंत्रालय के अनुसार, ‘कुशा’ लंबी दूरी की एयर डिफेंस मिसाइल प्...
NEET पेपर लीक पर सरकार सख्त, फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाले कानून पर कैबिनेट में होगी चर्चा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार

NEET पेपर लीक पर सरकार सख्त, फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाले कानून पर कैबिनेट में होगी चर्चा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों और विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली को लेकर बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके तहत फास्ट-ट्रैक कोर्ट और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इस मसौदे पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। हालांकि, छात्रों और विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन प्रधानमंत्री के बयान में मंत्रिमंडल में किसी बदलाव या इस्तीफे को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया। 'लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ' करीब तीन मिनट के वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है। इससे लाख...
इंडियन नेवी ने बचाई थी 12 चीनी सैनिकों की जान, चीन बोला- भारत की मदद को कभी नहीं भूलेंगे

इंडियन नेवी ने बचाई थी 12 चीनी सैनिकों की जान, चीन बोला- भारत की मदद को कभी नहीं भूलेंगे

अंतरराष्ट्रीय
भारत में चीन के नव-नियुक्त रक्षा अधिकारी रियर एडमिरल यू जियान ने भारत के सशस्त्र बलों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि चीन उस बचाव अभियान को कभी नहीं भूलेगा जब भारतीय सेना ने एक जलते हुए मालवाहक जहाज से 12 चीनी क्रू सदस्यों की जान बचाई थी। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह को संबोधित करते हुए रियर एडमिरल यू जियान ने ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा, "हम यह कभी नहीं भूलेंगे कि पिछले साल जून में जब केरल तट के पास एक चीनी मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई और विस्फोट हुआ था तब भारतीय सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 चीनी नाविकों की जान बचाई थी।" आपको बता दें कि पिछले वर्ष हुए इस हादसे के दौरान भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त और बेहद कठिन बचाव अभियान चलाकर सभी चीनी नागरिकों को सुरक्षित निकाला था। चीनी सैन्य अधिकारी...
भाजपा की बंगाल जीत पर बनेगी IIM कलकत्ता की केस स्टडी, चुनावी रणनीति पढ़ेंगे मैनेजमेंट के छात्र; TMC ने उठाए सवाल

भाजपा की बंगाल जीत पर बनेगी IIM कलकत्ता की केस स्टडी, चुनावी रणनीति पढ़ेंगे मैनेजमेंट के छात्र; TMC ने उठाए सवाल

राष्ट्रीय
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत अब केवल राजनीतिक विश्लेषण का विषय नहीं रहेगी, बल्कि इसे मैनेजमेंट की पढ़ाई का हिस्सा भी बनाया जाएगा। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) कलकत्ता ने भाजपा के चुनावी अभियान, रणनीति और संगठनात्मक प्रबंधन पर आधारित एक विस्तृत केस स्टडी तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, इस पहल को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चुनावी प्रबंधन का होगा अकादमिक विश्लेषण आईआईएम कलकत्ता के निदेशक आलोक राय ने पुष्टि की है कि संस्थान पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान का रणनीतिक अध्ययन कर रहा है। उनका कहना है कि चुनौतीपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों में चुनाव जीतने के लिए अपनाई गई रणनीति, नेतृत्व और संगठन के बीच तालमेल मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अध्ययन का महत्वपूर्ण विषय हो सकता है। संस्थान का उद्देश्य इ...
ग्लासगो के आसमान में उड़ता दिखा ‘ड्रैगन’, लोग रह गए हैरान; बाद में सामने आई वायरल वीडियो की असली कहानी

ग्लासगो के आसमान में उड़ता दिखा ‘ड्रैगन’, लोग रह गए हैरान; बाद में सामने आई वायरल वीडियो की असली कहानी

अंतरराष्ट्रीय, खेल
नई दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में सुबह का एक सामान्य दिन अचानक चर्चा का विषय बन गया, जब लोगों ने नदी के ऊपर एक विशाल पंखों वाले ड्रैगन जैसी आकृति को उड़ते देखा। कुछ देर के लिए लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। कई लोगों ने इसे किसी फिल्म की शूटिंग समझा, तो कुछ ने किसी हाई-टेक ड्रोन शो का हिस्सा माना। देखते ही देखते इस रहस्यमयी उड़ान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रेडियो प्रेजेंटर ने सबसे पहले रिकॉर्ड किया वीडियो बताया जा रहा है कि इस अनोखे दृश्य को सबसे पहले एसटीवी रेडियो के प्रेजेंटर इवेन कैमरून ने अपने कैमरे में कैद किया। वह सुबह करीब 5:45 बजे काम पर जा रहे थे, तभी रिवर क्लाइड और OVO हाइड्रो एरीना के पास उन्होंने आसमान में उड़ती विशाल आकृति देखी। उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद कुछ ही घंटों में लाखों लोग इसे देख चुके थे। वीडियो वायरल होते ही...
ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, बोले- अमेरिकी जहाजों को नुकसान हुआ तो जब्त ईरानी फंड से होगी भरपाई; तेहरान ने भी दी प्रतिक्रिया

ट्रंप की ईरान को नई चेतावनी, बोले- अमेरिकी जहाजों को नुकसान हुआ तो जब्त ईरानी फंड से होगी भरपाई; तेहरान ने भी दी प्रतिक्रिया

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी जहाजों, कार्गो या उनसे जुड़े किसी भी हित को नुकसान पहुंचता है, तो उसकी भरपाई अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद ईरानी फंड से की जाएगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा, हूती हमलों और ईरान-अमेरिका टकराव को लेकर तनाव बना हुआ है। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का ऐलान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि अगले आदेश तक अमेरिकी जहाजों या मालवाहक संपत्तियों को होने वाले किसी भी नुकसान की आर्थिक भरपाई अमेरिका के नियंत्रण में मौजूद ईरानी धन से की जाएगी। उन्होंने इसे "न्यायसंगत और उचित" कदम बताते हुए कहा कि यदि नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी ईरान पर तय की जाएगी। हूती हमलों के लिए भी ईरान को ठहराया जिम्मेदार ट्रंप...
UN में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- आतंकवाद को ‘स्टेट पॉलिसी’ की तरह इस्तेमाल करता है पड़ोसी देश

UN में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- आतंकवाद को ‘स्टेट पॉलिसी’ की तरह इस्तेमाल करता है पड़ोसी देश

अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की उच्चस्तरीय बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद को 'राज्य की नीति के एक औजार' (Tool of State Policy) के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और इस पर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट एवं अटल है। UNSC के मंच के दुरुपयोग का लगाया आरोप'प्राकृतिक संसाधनों का सुशासन: शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नींव' विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए राजदूत हरीश ने कहा कि भारत का इरादा इस मंच पर द्विपक्षीय मुद्दे उठाने का नहीं था, लेकिन पाकिस्तान ने चर्चा का इस्तेमाल अपने "झूठे नैरेटिव" को आगे ब...
दिल्ली प्रदर्शन की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास…. 150 को दबोचा, पिस्टल-चाकू बरामद

दिल्ली प्रदर्शन की आड़ में देश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास…. 150 को दबोचा, पिस्टल-चाकू बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) (Cockroach Janata Party -CJP) के बैनर तले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन (Jantar Mantar Protest) पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों की आड़ में दिल्ली व देश का माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। दक्षिण व दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने छात्रों के भेष में जंतर-मंतर जा रहे 150 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा है। बल्लभगढ़ निवासी दो लड़कों नवीन वत्स, सौरभ के बैग से पिस्टल, चाकू मिला है। बदरपुर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण रेंज के कई थाना पुलिस को इनपुट मिले थे कि कुछ लोग माहौल खराब करने के लिए के छात्र बनकर जंतर-मंतर जा रहे थे। इन लोगों ने पीछे छात्रों की तरह बैग लटकाया हुआ है। इन इनपुट के बाद बदरपुर, सनलाइट कॉलोनी, निजामुद्दीन, लोधी कॉलोनी, लाजपत नगर आदि थाना इलाकों में पिकेट लगाकर चेकिंग की गई। पुलिस बाइक से जा रहे आरोपियों को रोका। इनके ...
पेपर लीक मामले में PM की घोषणा के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित… अनु ग्रोवर बलिगा जज नियुक्त

पेपर लीक मामले में PM की घोषणा के बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित… अनु ग्रोवर बलिगा जज नियुक्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) की घोषणा के बाद पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) में सबसे पहला फास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली (Fast Track Court, Delhi) में गठित कर दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र उपाध्याय ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा की जज अनु ग्रोवर बलिगा (Judge Anu Grover Baliga) को फास्ट ट्रैक कोर्ट का जज नियुक्त किया है। बंगाल, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के निर्देश दिए गए हैं। पेपर लीक के दो मामले बॉम्बे, जबकि अन्य मामले कोलकाता, दिल्ली व मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र से जुड़े हैं। नीट पेपर लीक मामले में युवाओं के आक्रोश और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सरकार फास्ट ट्रैक मोड में आ गई है। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर देर रात तक सरकार ने ताबड़तोड़ कई घोषणाएं और फैसले किए। सबसे ...