ट्रंप बोले- बेटे की शादी में पहुंचने की पूरी कोशिश करूंगा, मगर उनके लिए ये समय सही नहीं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) इन दिनों एक अजीब धर्मसंकट में फंसे हुए हैं। एक तरफ जहां अमेरिका ईरान के साथ युद्ध (America Iran war) को खत्म करने की जद्दोजहद में लगा है, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr) इसी वीकेंड शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ट्रंप ने साफ किया है कि वह अपने बेटे की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि ईरान युद्ध के तनावपूर्ण माहौल के बीच इस शादी की 'टाइमिंग' उनके लिए बिल्कुल गलत है।
बहामास में होगी 'प्राइवेट वेडिंग'अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 48 वर्षीय डॉन जूनियर बहामास में बेटिना एंडरसन के साथ विवाह करने जा रहे हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "वह (डॉन जूनियर) चाहते...









