Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

अंबिकापुर में दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, संस्कृति और संवाद से जुड़ा जनसमुदाय

अंबिकापुर में दो साल की उपलब्धियों का उत्सव, संस्कृति और संवाद से जुड़ा जनसमुदाय

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ शासन के दो साल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग ने अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में “2 साल निरंतर सेवा निरंतर विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के नागरिकों ने सांस्कृतिक रंग और संवाद के साथ उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन में देर शाम तक नृत्य, संगीत, ओपन माइक, फन एक्टिविटी और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जन तक रोचक तरीके से पहुँचाया गया। कार्यक्रम के दौरान योजनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए, जिनके सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा गया। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिकों ने मंच पर अपने अनुभव साझा कर शासन की पहल की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा “सरगुजा नेचुरल्स” का स्टॉल लगाया गया, जिसमें बिहान समूह द्वारा निर्मित...
मालवा-निमाड़ में रूफ टॉप सोलर का आंकड़ा 50 हजार से अधिक

मालवा-निमाड़ में रूफ टॉप सोलर का आंकड़ा 50 हजार से अधिक

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए रूफ टॉप सोलर अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए रूफ टॉप सोलर की संख्या 50 हजार 500 के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई दी है। कंपनी पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में भी सबसे आगे है। प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 36 हजार से अधिक स्थलों पर संयंत्र स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी समय पर पहुंचाने के लिए रोजाना समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में, निम्न दाब के 49 हजार 900 और उच्च दाब के 600 से ज्यादा उपभोक्ताओं के परिसरों में ...
पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

पुलिस ने ‘गूगल गैंग’ के सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंदिरों में करते थे चोरी

अपराध
रायबरेली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आधुनिक तकनीक का उपयोग करके मंदिरों को अपना निशाना बना रहा था। सोमवार को जगतपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 'गूगल मैप गैंग' के सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के अनुसार, पकड़े गए गिरोह का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है। गिरोह का सरगना मध्य प्रदेश के भिंड का निवासी है। ये लोग चोरी करने के बाद अलग-अलग शहरों में जाकर गूगल सर्च के जरिए वहां के प्रसिद्ध और संपन्न मंदिरों को खोजते थे। गिरोह ने पकड़े जाने से बचने के लिए एक अनोखा 'सुरक्षा उपाय' भी बनाया था। उनके साथ एक महिला होती थी, जिसे पुलिस चेकिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार बता कर सहानुभूति हासिल करते और बिना किसी ज...
एपेडा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री

एपेडा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपेडा) का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊंचाई देने का काम करेगी। सीएम साय ने एक बयान में उल्लेख किया कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के अंतर्गत शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल की किस्मों जैसे जीराफूल और नागरी दुबराज, राज्य के अन्य कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद अब वैश्विक बाजारों में एक नई पहचान हासिल करेंगे। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और कृषि आ...
ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तक धान खरीद व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तक धान खरीद व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीद हेतु की गई सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था अब प्रदेश के किसानों के लिए एक विश्वास का स्रोत बन गई है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान जैसी योजनाएं किसानों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि उन्हें आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास भी दे रही हैं। इस प्रणाली का लाभ उठाते हुए पाली विकासखंड के ग्राम डोड़की के किसान चमरा सिंह ने इस खरीफ वर्ष में उपार्जन केंद्र चैतमा में 54 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। सिंह के पास 4.5 एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। राज्य सरकार की प्रभावी धान खरीद प्रणाली का लाभ नियमित रूप से उन्हें मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें किसी भी भीड़, अव्यवस्था या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने न...
पटवारी कामिनी कारे निलंबित, तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस

पटवारी कामिनी कारे निलंबित, तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। धान खरीद वर्ष 2025-26 के प्रभावी संचालन के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार गिरदावरी में छूटे और त्रुटिवश दर्ज कृषकों के रकबा सुधार तथा ऑनलाइन मैपिंग का कार्य जारी है। इसी संदर्भ में, पटवारी हल्का नंबर 03, रा.नि.मं. तिवरता, तहसील हरदीबाजार के ग्राम नोनबिर्रा, उड़ता और पूटा के कृषकों की रकबा ऑनलाइन मैपिंग की गई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पाली द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार संबंधित पटवारी कामिनी कारे ने कई कृषकों का क्षेत्र निरीक्षण और सत्यापन नहीं किया, जिसके फलस्वरूप प्रभावित कृषक धान उपार्जन केंद्रों में अपना उत्पादन नहीं बेच पा रहे हैं। यह कार्य शासन के निर्देशों की अवहेलना और कार्य के प्रति उदासीनता का परिचायक पाया गया। इस कृत्य के लिए कामिनी कारे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन करते हुए निलंबित किया गया है।...
अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

अंबिकापुर: सरगुजा नेचुरल ब्रांड से ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई उड़ान

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए शुद्ध और पारंपरिक उत्पादों को एक मजबूत पहचान देने के लिए "सरगुजा नेचुरल" ब्रांड एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर उभरा है। इस ब्रांड के माध्यम से प्रदेश स्तर पर 36 कला ब्रांड की रणनीति बनाई गई है, जिसमें विभिन्न जिलों के लगभग 26 खास उत्पादों का चयन किया गया है, जिनकी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन और प्रमोशन की व्यवस्था की जा रही है। सरगुजा जिले में तैयार किया गया सरसों तेल, जिसका उत्पादन बतौली और लुण्ड्रा विकासखंड के स्व सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, की आधुनिक और आकर्षक ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग जिला स्तर पर स्थापित ग्रोथ सेंटर के माध्यम से की गई है। यह ग्रोथ सेंटर न केवल सरगुजा, बल्कि आसपास के जिलों में स्व सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करता ह...
धमतरी जिले में 35 प्रतिशत अपराधों में कमी आई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया

धमतरी जिले में 35 प्रतिशत अपराधों में कमी आई, उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पुलिस लाइन धमतरी के सभा कक्ष में सोमवार को एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले में वर्ष 2025 के अपराधों के बारे में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थानों को पुरस्कृत किया गया। एसपी सूरज सिंह परिहार ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में कुल 2370 अपराध प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2025 में घटकर 1529 रह गए। इस प्रकार 2024 की तुलना में कुल 35.50 प्रतिशत की कमी आई है। लूट, नकबजनी और चोरी के मामलों में भी 50 प्रतिशत कमी देखने को मिली। वर्ष 2025 के दौरान ऑपरेशन निश्चय के तहत सूखे नशे के मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 प्रकरणों में 22 आरोपितों को गिरफ्तार कर 28.58 ग्राम हेरोइन जप्त की गई। वर्ष 2026 में सूखा नशा और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाने की दिशा में भी ...
अंबिकापुर: समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

अंबिकापुर: समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, धान खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, अमृत लाल ध्रुव और नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने, पारदर्शिता बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र निर्माण की समीक्षा करते हुए, उन्होंने स्कूलों के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करने की कार्यवाही शीघ्र करने की सलाह दी। इसके साथ ही, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और विभागों में...
मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव सुरक्षित और पारंपरिक रूप से मनाने की अपील : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे पतंगों के इस उल्लासपूर्ण पर्व को सुरक्षित, जिम्मेदार और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के आस-पास चीनी मांझा से होने वाली दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं, इसलिए इसका प्रयोग पूरी तरह से वर्जित है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है और इसका उपयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, पक्षियों और राहगीरों के लिए भी एक गंभीर खतरा बनता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने निर्देशित किया कि चीनी मांझा के खिलाफ व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि नागरिकों को इसके खतरों और कानूनी प्रावधान...