Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 1, 2026

‘दृश्यम 3’ के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

‘दृश्यम 3’ के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

मनोरंजन
'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म अपनी अगली और बेहद अहम शूटिंग के लिए गोवा का रुख करने वाली है। इसी के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी में अभिनेता जयदीप अहलावत की आधिकारिक एंट्री भी कन्फर्म हो गई है। अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है। फिल्म का गोवा शेड्यूल 8 जनवरी से शुरू होगा, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग में शामिल रहेगी। एक बार फिर अजय देवगन दर्शकों के चहेते किरदार विजय सालगांवकर के रूप में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे, जिससे इस फैमिली थ्रिलर का रोमांच और गहराने वाला है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या व...
प्रभास की फिल्म ‘द राजासाब’ में रिद्धि कुमार बनीं अनिता, सादगी में छुपा खास जादू

प्रभास की फिल्म ‘द राजासाब’ में रिद्धि कुमार बनीं अनिता, सादगी में छुपा खास जादू

मनोरंजन
फिल्म 'द राजासाब' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और नया सरप्राइज पेश किया है। दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब रिद्धि कुमार के किरदार अनिता का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर के जरिए अनिता की झलक सामने आई है, जिसमें वह आत्मविश्वास से भरी, सहज और खुशमिजाज अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म की दुनिया में ताजगी और नई ऊर्जा जोड़ती दिखती है। पोस्टर में रिद्धि कुमार की नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस खास ध्यान खींचती है। उनका लुक सादगी और शांति से भरा है, जो बिना ज्यादा दिखावे के असर छोड़ता है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में रिद्धि कुमार प्रभास के लव इंटरेस्ट में से एक की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार संतुलित, मजबूत और भीतर से प्रभावशाली बताया जा रहा है, जिससे प्रभास के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। वहीं, 'द...
साल का आखिरी सरप्राइज, रूप कुमार राठौड़ की आवाज से सजेगी ‘बॉर्डर 2’

साल का आखिरी सरप्राइज, रूप कुमार राठौड़ की आवाज से सजेगी ‘बॉर्डर 2’

मनोरंजन
मुंबई। देशभक्ति की सबसे यादगार धुनों में शामिल 'संदेशेे आते हैं' एक बार फिर दिलों को छूने के लिए लौट रही है, और इस बार एक ख़ास सरप्राइज़ के साथ। साल के अंत से पहले 'बॉर्डर 2' ने दर्शकों को भावनाओं से भर देने वाला तोहफा दिया है। इस फिल्म के नए गीत 'घर कब आओगे' में एक बार फिर रूप कुमार राठौड़ की कालजयी आवाज सुनाई देगी। रूप कुमार राठौड़, जिनकी आवाज़ ने कभी सोनू निगम के साथ मिलकर 'संदेशे आते हैं' को देश के हर घर की भावना बना दिया था, अब उसी भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'घर कब आओगे' में अपनी आत्मा से भरी आवाज़ लेकर लौटे हैं। उनकी मौजूदगी इस गीत को उसकी जड़ों से जोड़ती है और याद दिलाती है कि क्यों यह धुन देश की सामूहिक स्मृतियों का हिस्सा बन गई। ज़्यादा जानें समाचार सदस्यता असमिया समाचार गुजराती समाचार तेलुगु समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार विविध समाचार संग्रह मलयालम सम...
सऊदी अरब और यूएई के बीच तनाव, बीच में कूंदा पाकिस्तान?

सऊदी अरब और यूएई के बीच तनाव, बीच में कूंदा पाकिस्तान?

Uncategorized
इस्लामाबाद । यमन में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों में आई दरार ने पूरे मध्य पूर्व को हिला दिया है। सऊदी अरब ने यमन के मुकल्ला बंदरगाह पर हवाई हमले किए, जिसमें यूएई से आई हथियारों की खेप को निशाना बनाया गया। रियाद का आरोप है कि ये हथियार यूएई समर्थित अलगाववादी संगठन सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) के लिए थे, जो सऊदी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान भी खुलकर सामने आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत कर यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मुकल्ला पर हालिया सऊदी हवाई हमले के बाद सऊदी अरब के प्रति पूर्ण एकजुटता व्यक्त की। यह जानकारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में दी गई। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने क्ष...
हाफिज सईद के साथी ने भी माना, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया गहरा जख्म

हाफिज सईद के साथी ने भी माना, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने दिया गहरा जख्म

Uncategorized
इस्‍लामाबाद । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बीते मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को करारा सबक सिखाया। भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारत ने ना सिर्फ उनके ठिकानों को समतल कर दिया, बल्कि सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। आतंकी इस ऑपरेशन की मार से अब तक उबर नहीं पाए हैं। हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप लीडर और हाफिज सईद के करीबी ने माना है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकियों को कितना गहरा जख्म दिया। पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने ऑपरेशन सिंदूर से मिले दर्द को खुद कबूला है। तिलमिलाए कसूरी ने इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहर भी उगला है। कसूरी ने कहा है कि भारत ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाकर गलती की है। वहीं उसने ऐलान किया है कि लश्कर "कश्मीर मिशन से कभी पीछे नहीं हट...
चार बच्चों को बाइक पर कहां लो गया सचिन, वीडियो वायरल, सीमा हैदर ने पूछा….

चार बच्चों को बाइक पर कहां लो गया सचिन, वीडियो वायरल, सीमा हैदर ने पूछा….

राष्ट्रीय
नोयडा। पाकिस्तान से भारत आए सीमा हैदर को कई साल हो गए, लेकिन अब भी समय-समय पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उसके पति सचिन और सीमा, दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं और फैंस के लिए वीडियोज, रील्स बनाते रहते हैं। हाल ही में सीमा हैदर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सचिन अपने चार बच्चों को बाइक पर बैठाए हुए नजर आ रहा है। वह सीमा और अपने चार बच्चों को बाइक पर बैठाता है फिर उसे स्टार्ट करके बच्चों की यूनिफॉर्म लेने के लिए निकल पड़ता है। वीडियो डालकर सीमा ने पूछा है कि आखिर सचिन चार बच्चों को लेकर कहां जा रहा है। वीडियो में सचिन चार बच्चों के बाइक पर दिखाई दे रहा है। एक बच्चा आगे बैठा है, जबकि तीन सचिन के पीछे बैठे हुए हैं। वहीं , पीछे मुड़कर सचिन सीमा और बाकियों से बाय-बाय भी कहता है। सचिन चारों बच्चों को बाइक पर बैठाकर स्कूल की ड्रेस दिलाने ले जा रहा है। वीडियो में सचिन कह...
‘सूअर के मल से उगा मक्का खा रहे बांग्लादेशी’

‘सूअर के मल से उगा मक्का खा रहे बांग्लादेशी’

Uncategorized
ढाका । अमेरिका से बांग्लादेश में मक्का (कॉर्न) के आयात ने सोशल मीडिया पर एक अनोखा विवाद खड़ा कर दिया है। अमेरिकी दूतावास की एक पोस्ट के बाद लोग व्यंग्य कर रहे हैं कि यह मक्का 'सूअर के मल की अच्छाई' से भरपूर है, क्योंकि अमेरिका में मक्का की खेती में सूअर के मल (पिग मैन्योर) को आमतौर पर खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बांग्लादेश एक मुस्लिम-बहुल देश है, जहां इस्लामी शरीअत के तहत सूअर और उससे जुड़े उत्पाद हराम (निषिद्ध) माने जाते हैं। ऐसे में पिग मैन्योर के उपयोग का मुद्दा धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ गया। क्या था अमेरिकी दूतावास का पोस्ट?अमेरिकी दूतावास ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस महीने अमेरिकी मकई बांग्लादेश पहुंचने वाली है। पोस्ट में मकई को पौष्टिक बताते हुए कहा गया कि इसका उपयोग कॉर्नब्रेड, ब्रेकफास्ट सीरियल्स जैसे खाद्य पदार्थों के साथ-साथ पशुओं के चारे में भी होता ह...
विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने अभी से संभाली पश्चिम बंगाल की कमान

विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह ने अभी से संभाली पश्चिम बंगाल की कमान

राष्ट्रीय
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है, लेकिन भाजपा अभी से ऐक्टिव हो गई है। यहां तक कि ज्यादातर बड़े राज्यों में चुनाव की कमान संभालने वाले होम मिनिस्टर अमित शाह ने खुद यहां संभाल लिया है। 2021 में 2 मई को बंगाल चुनाव के नतीजे आए थे और इस बार भी अप्रैल में ही मतदान कराए जा सकते हैं। इस बीच बुधवार को अमित शाह ने कोलकाता में तमाम भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। यह मीटिंग कोलकाता के साल्ट लेक होटल में हुई। इसमें नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य मौजूद थे। इसके अलावा तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। इस मीटिंग में दिलीप घोष की मौजदूगी ने सभी को चौंकाया। उनसे खुद अमित शाह ने मुलाकात की और कई मुद्दों पर बात की है। उनकी मौजूदगी इसलिए चर्चाएं बटोर रही है क्योंकि कुछ समय पहले तक ऐसी चर्चाएं रही हैं कि वह भाजपा से नाराज चल रहे हैं। वह मम...
भारत में इस साल कूनो में 12 चीता शावक पैदा हुए, 3 की मौत

भारत में इस साल कूनो में 12 चीता शावक पैदा हुए, 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में चीतों के पुनर्वास से जुड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट साल 2025 में तेजी से आगे बढ़ा। इस साल पार्क में 12 शावकों का जन्म हुआ। हालांकि दुख की बात ये है कि इनमें से तीन शावक अलग-अलग कारणों से जीवित नहीं रह सके। इसके बावजूद भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इस साल कुल 6 चीतों की हुई मौत देश में चीतों के बारे में यह जानकारी प्रोजेक्ट चीता के फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि साल 2025 में कुल छह चीतों की मौत हुई, जिनमें तीन शावक शामिल हैं। इसके अलावा नामीबिया से लाए गए एक वयस्क चीते और दो उप-वयस्क चीतों की भी मौत दर्ज की गई। इस साल तीन मादा चीतों ने इन 12 शावकों को जन्म दिया था। अधिकारियों के अनुसार, शावकों की मौत के पीछे अलग-अलग प्राकृतिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण रहे।7 दशक पहले भारत से विलुप्त हो चुका है चीता ...
WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से… आकाश चौपड़ा ने बताया-कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से… आकाश चौपड़ा ने बताया-कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन

Uncategorized
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का अगला सीजन 9 जनवरी से शुरू होने वाला है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच नवी मुंबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने कई भविष्यवाणी हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना और दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा रनों के मामले में बाकी सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकती हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट के विजेता को लेकर भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पिछले तीन बार की रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को 2026 का चैंपियन चुना है। आकाश चोपड़ा ने ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन) के लिए स्मृति मंधाना को सबसे मजबूत दावेदार बताया है। आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, "मुझे लगता है कि इस सीजन में ...