Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 31, 2026

‘ये दिल आशिकाना’ की री-रिलीज डेट और ट्रेलर जारी

‘ये दिल आशिकाना’ की री-रिलीज डेट और ट्रेलर जारी

मनोरंजन
साल 2002 में रिलीज हुई एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'ये दिल आशिकाना' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। अजय देवगन की 'फूल और कांटे' जैसी हिट फिल्में बना चुके निर्देशक कुकु कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करण नाथ और जीविधा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब करीब 24 साल बाद मेकर्स ने फिल्म के री-रिलीज का ऐलान कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, जिससे 90 और 2000 के दशक की रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों में खास उत्साह देखा जा रहा है। निर्माताओं ने फिल्म को आज के दर्शकों की पसंद के मुताबिक दोबारा एडिट किया है। हाल ही में जारी किया गया इसका ट्रेलर लगभग 2 मिनट 46 सेकंड लंबा है, जिसमें फिल्म के रोमांस, एक्शन और इमोशनल पलों की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर ने उन दर्शकों की यादें ताजा कर दी हैं, जिन्होंने इस फिल्म के गानों और प्रेम कहानी को खूब सराहा था। 'ये दिल आशिकाना' इस बार 1...
एआर रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी बोलीं- बॉलीवुड में जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

एआर रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी बोलीं- बॉलीवुड में जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

मनोरंजन
दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने संगीत सम्राट एआर रहमान के एक विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सांप्रदायिकता बढ़ने वाला मंच बताया था। रानी ने इस दावे को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि अपने 30 वर्ष के फिल्मी करियर में उन्होंने कभी भी धर्म या जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं देखा। उनका कहना है कि बॉलीवुड एक सबसे धर्मनिरपेक्ष और प्रतिभा-आधारित इंडस्ट्री है। रहमान के बयान के बाद कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाए दी थीं, जिनमें कुछ ने उनके विचारों पर सवाल उठाए थे। इसी कड़ी में रानी मुखर्जी ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, बॉलीवुड सबसे धर्मनिरपेक्ष जगह है और इस बात पर मुझे पूरा यकीन है। यहां जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। इंडस्ट्री में अपने 30 साल के करियर में मैंने ऐसा कभी कुछ अनुभव नहीं किया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि ब...
भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

भारी बर्फबारी के कारण नेपाल का मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र बंद किया गया

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू । भारी बर्फबारी के कारण हिंदुओं के प्रसिद्ध मुक्तिनाथ मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने वाला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।मंदिर क्षेत्र तक पहुंचना असंभव होने के बाद यह मार्ग बंद कर दिया गया है। पोखरा से कागबेनी–मुक्तिनाथ सड़क पर मोटी बर्फ जम जाने के कारण जोमसोम से आने वाले वाहन बुधवार सुबह से ही मुक्तिनाथ की ओर आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। मंगलवार रात हुई भारी बर्फबारी से पूरा मुक्तिनाथ क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है। वरागुंग मुक्तिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झारिकोट, खिंगा, रानीपौवा बाजार, पुराङ, छेंगुर और आसपास की बस्तियां घनी बर्फ के कारण पूरी तरह सफेद हो गई हैं। मंदिर परिसर, 108 जलधारा और मंदिर के सामने स्थित स्नान कुंड भी बर्फ से ढक गए हैं, जिससे स्नान और धार्मिक अनुष्ठान करने में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने बुधवार को सड़क से बर्फ ...
ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का उत्तराधिकारी खोजा

ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का उत्तराधिकारी खोजा

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को नया अध्यक्ष जल्द मिलने वाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का उत्तराधिकारी खोज लिया है। वह फेड के नए अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को करेंगे। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पर बनी फिल्म मेलानिया के प्रीमियर में राष्ट्रपति ने कहा कि इस खोज में पांच माह का वक्त लगा। इस पद को भरने के लिए प्रक्रिया सितंबर में 11 उम्मीदवारों के साथ शुरू हुई थी। इसमें पूर्व और वर्तमान फेड अधिकारी, अर्थशास्त्री और वॉल स्ट्रीट निवेश पेशेवर शामिल थे। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि इन उम्मीदवारों में से अंतिम चार में पूर्व फेड अध्यक्ष केविन वॉर्श, नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट, मौजूदा फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर और ब्लैकरॉक के फिक्स्ड इनकम के मुख्य निवेश अधिकारी रिक रीडर शामि...
प्रत्येक पात्रता पर्चीधारी परिवार को राशन दुकान से मिल रहा खाद्यान्न

प्रत्येक पात्रता पर्चीधारी परिवार को राशन दुकान से मिल रहा खाद्यान्न

मध्य प्रदेश
अंत्योदय योजना में 35 किलो प्रति परिवार मिल रहा खाद्यान्न : खाद्य मंत्री श्री राजपूत भोपाल ! खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रदेश की लगभग 5.37 करोड़ अबादी को प्रतिमाह निःशुल्क खा‌द्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसमें अंत्योदय अन्न योजना में 35 किलोग्राम प्रति परिवार एवं प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य खाद्यान्न दिया जा रहा है। प्रत्येक पात्रता पर्चीधारी परिवार को राशन दुकान से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। पात्र परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा "वन नेशन-वन राशन कार्ड" अन्तर्गत प्रदेश एवं देश की किसी भी उचित मूल्य दुकान से बायोमेट्रिक सत्यापन/ओटीपी/नॉमिनी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त किया जा सकता है। प्रदेश के 15 लाख से अधिक पात्र परिवारों द्वारा पोर्टे...
जल्द झारखंड के पर्यटन का प्रचार करते नजर आएंगे एमएस धोनी… ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में विभाग

जल्द झारखंड के पर्यटन का प्रचार करते नजर आएंगे एमएस धोनी… ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी में विभाग

राज्य, राष्ट्रीय
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Mahendra Singh Dhoni) को झारखंड सरकार (Jharkhand Government) पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाने की तैयारी में है। पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही राज्य सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा फैसला लिया गया है। पर्यटन को लेकर धौनी जल्द ही जागरूक करते नजर आ सकते हैं। बता दें कि बीते साल मंत्री सुदिव्य और धौनी में शिष्टाचार मुलाकात के बाद से ही ब्रांड एंबेसडर बनाने की चर्चा होने लगी थी। हाल ही में हुई थी CM हेमंत सोरेन से अचानक मुलाकातमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली रवाना हुईं। उनके साथ गुरुवार शाम विधायक कल्पना सोरेन भी गईं हैं। एयरपोर्ट तक...
बिहार के दरभंगा में 15 दिनों में 10 हजार कौवों की मौत, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट… शहर में दहशत का माहौल

बिहार के दरभंगा में 15 दिनों में 10 हजार कौवों की मौत, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट… शहर में दहशत का माहौल

राज्य, राष्ट्रीय
दरभंगा। बिहार (Bihar) बर्ड फ्लू (Bird flu) पांव पसार रहा है। दरभंगा शहर (Darbhanga city) में पिछले 15 दिनों में हजारों कौवों (Thousands Crows) की मौत हो गई है। डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग की ओर से कराई गई जांच में इनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। आम लोगों से सतर्क रहने और किसी आशंका पर प्रशासन को सूचित करने की अपील डीएम ने की है। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के जिलो को अलर्ट किया है। मरे हुए नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक तरीके से दफनाया गया। इसमें कबीर सेवा संस्थान ने भी सहयोग किया। इस दौरान स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग की टीम भी मौजूद रही। बताया गया है कि मरे हुए कौवों की संख्या करीब 10 हजार है। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद नफीसुल हक रिंकू और नवीन सिन्हा ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू तेज...
इस मुस्लिम देश के पूर्व राष्ट्रपति ने किया भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन…हाथ जोड़कर पैदल ही पहुंचे मंदिर

इस मुस्लिम देश के पूर्व राष्ट्रपति ने किया भगवान तिरुपति बालाजी का पूजन…हाथ जोड़कर पैदल ही पहुंचे मंदिर

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
बेंगलुरु। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो (Former Indonesian President Joko Widodo) ने गुरुवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Lord Venkateswara Swamy Temple at Tirumala) में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वह मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर पैदल ही दर्शन के लिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने विडोडो का स्वागत किया और बाद में उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए ले गए। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इंडोनेशिया के सातवें राष्ट्रपति (विडोडो) ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और उनका स्वागत टीटीडी के अधिकारियों ने किया।’’ दर्शन के बाद टीटीडी के अधिकारियों ने उन्हें रेशमी वस्त्र और प्रसाद भेंट किया तथा रंगनायकुला मंडपम में भगवान वेंकटेश्वर की एक तस्वीर प्रदान की। कभी बौद्ध और हिंदू ...
SIR: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप…ECI को पत्र लिखकर की जांच की मांग

SIR: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया फॉर्म 7 के दुरुपयोग का आरोप…ECI को पत्र लिखकर की जांच की मांग

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress- AICC) ने भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India- ECI) को पत्र लिखकर भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि वर्तमान में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision of Electoral Rolls- SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि इससे संबंधित सभी संदिग्ध मामलों की प्रक्रिया रोकी जाए तथा स्वतंत्र जांच कराई जाए। मुख्य आरोप: फॉर्म-7 का दुरुपयोगपार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर दावा किया कि फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि फॉर्म-7 से संबंधित संपूर्ण आंकड़े...
BJP में बड़े बदलाव की आहट …पार्टी नेताओं को प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी नवीन की नई टीम में जगह

BJP में बड़े बदलाव की आहट …पार्टी नेताओं को प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी नवीन की नई टीम में जगह

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) के नए अध्यक्ष नितिन नवीन (New President Nitin Naveen) के कार्यभार संभालने के बाद पार्टी में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों (Assemblies Elections) के लिए देश भर से चुने गए भाजपा नेताओं (BJP leaders) के प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें नवीन की नई राष्ट्रीय टीम (New National Team) में जगह मिलने की संभावना है। असम के लिए विशेष टीम की तैनातीभाजपा ने असम के लिए लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सूची तैयार की गई है। इस पूरी टीम का मार्गदर्शन राज्य के चुनाव प्रभारी बैजयंत 'जय' पांडा कर रहे हैं। इस टीम में दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज, प्रवेश वर्मा, विधायक अनिल शर्मा और पवन शर्मा जैसे नाम शामिल हैं। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर जैसे 'परखे हुए' नेता...